NIA ने चार्जशीट में जैश प्रमुख मसूद अजहर को बनाया आरोपी

NIA ने चार्जशीट में जैश प्रमुख मसूद अजहर को बनाया आरोपी

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) प्रमुख मसूद अजहर और उसके भाई अब्दुल रऊफ असगर को आरोपी बनाया है। इसके अलावा चार्जशीट में मारे गए आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक, आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार और पाकिस्तान से सक्रिय अन्य आतंकवादी कमांडर के नाम भी शामिल हैं। ये सभी नाम अब तक गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के अलावा शामिल किए गए हैं।

एनआईए के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पुलवामा आतंकवादी हमले के मामले में एजेंसी जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में छह गिरफ्तार आरोपियों और अजहर, असगर, उनके मारे गए रिश्तेदार फारूक के खिलाफ (मंगलवार को) चार्जशीट दायर करेगी।”

Read More मुंबई : लाडली बहन योजना में 68 लाख महिलाओं को अपात्र; वार्षिक खर्च 43740 करोड़ से घटकर 31500 करोड़ रुपये रह जाएगा

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने चार्जशीट में सभी आरोपियों के खिलाफ तगड़े सबूतों के साथ मजबूत केस बनाया है। इसमें उनकी चैट, कॉल डिटेल्स आदि शामिल हैं जो हमले में उनकी भूमिका की पुष्टि करते हैं। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आतंकवादी समूह के कई शीर्ष कमांडरों पर भी आरोप लगाए हैं।

Read More मुंबई: टेंडर अलॉट होने के 5 महीने बाद भी 6 स्टेशनों पर नहीं शुरू हुई इमरजेंसी मेडिकल रूम की फैसिलिटी

एजेंसी ने जुलाई में जम्मू और कश्मीर के बडगाम निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद इकबाल राथर को भी गिरफ्तार किया था। उस पर घुसपैठ कराने, जेईएम आतंकवादी और इस हमले के एक प्रमुख साजिशकर्ता मुहम्मद उमर फारूक की जम्मू में आवाजाही को सुविधाजनक बनाने का आरोप है।

Read More ठाणे : सीमेंट मिक्सर और ईको वैन की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत 

आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए आईडी को फारूक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इकट्ठा किया था।

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर को दी विदाई, शिवाजी पार्क में अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार

चार्जशीट में नामजद अन्य पांच गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद अब्बास राथर, वैज-उल-इस्लाम, पिता-पुत्री तारिक अहमद शाह और इंशा जान जैश के कथित जमीनी कार्यकर्ता हैं।

बता दें कि फरवरी, 2019 को हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Tags:

Related Posts