मुंबई : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के लिंक पर क्लिक करते ही कॉलेज छात्र से ठगी

Mumbai: College student duped after clicking on link to pornographic content on social media platform

मुंबई : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के लिंक पर क्लिक करते ही कॉलेज छात्र से ठगी

अगर आप इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के लालच में आकर किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है न सिर्फ मानसिक रूप से, बल्कि आर्थिक रूप से भी. मुंबई के भांडुप इलाके में सामने आई एक चौंकाने वाली ठगी की घटना है, जहां पर एक कॉलेज छात्र ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो कॉल का वादा करने वाले एक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक किया. शुरुआत में तो उसे 2000 रुपये में "सेवा" देने की बात कही गई, लेकिन जल्द ही यह लालच एक बड़े जाल में तब्दील हो गया. 

मुंबई : अगर आप इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट के लालच में आकर किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है न सिर्फ मानसिक रूप से, बल्कि आर्थिक रूप से भी. मुंबई के भांडुप इलाके में सामने आई एक चौंकाने वाली ठगी की घटना है, जहां पर एक कॉलेज छात्र ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो और वीडियो कॉल का वादा करने वाले एक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक किया. शुरुआत में तो उसे 2000 रुपये में "सेवा" देने की बात कही गई, लेकिन जल्द ही यह लालच एक बड़े जाल में तब्दील हो गया. 

 

Read More महाराष्ट्र : बलात्कार और हत्या मामले में मौत की सजा पाए दोषी सुप्रीम कोर्ट ने बरी

झांसा, डर और जबरन वसूली का शिकार बना छात्र
पहले उसे छोटी-छोटी फीसों के नाम पर कुल 4999 रुपये तक का भुगतान करवाया गया. जब उसने और पैसे देने से इनकार किया, तो एक नए नंबर से कॉल आया. कॉलर ने खुद को "रविंद्र सिंह, यूपी पुलिस" का अफसर बताया और छात्र को धमकाया कि उस पर एक लड़की के यौन उत्पीड़न का केस दर्ज है. डर के मारे छात्र ने अलग-अलग किश्तों में कुल 2.74 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए. 

Read More भंडारा के आर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट;  8 लोगों की मौत 10 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

पुलिस में शिकायत, जांच जारी
जैसे ही छात्र को ठगी का एहसास हुआ, उसने भांडुप पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Read More मुंबई के निवासियों को धारावी में अडानी समूह द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए फंड देने के लिए मजबूर किया जा रहा है - आदित्य ठाकरे

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना मुंबई : ठाणे से मुलुंड के बीच 21 किलोमीटर लंबी वॉटर टनल बनाने की योजना
मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किलेदार की मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन के निर्माण को रोकने की धमकी पर बिहार सरकार ने दिया जवाब 
मुंबई लोकल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम! अप्रैल 2026 से पटरी पर उतरेगी ऑटोमैटिक डोर नॉन एसी लोकल
मुंबई  : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
कल्याण- डोंबिवली में मनसे ने विकास के नाम पर समर्थन दिया- एकनाथ शिंदे
मुंबई : शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह विवाद मामले में 18 फरवरी तक टली सुनवाई