बांद्रा में लगी भीषण आग, मॉल का शोरूम जलकर खाक, मौके पर पहुंचीं दमकल की 7 गाड़ियां

Massive fire in Bandra, mall showroom burnt to ashes, 7 fire engines reached the spot

बांद्रा में लगी भीषण आग, मॉल का शोरूम जलकर खाक, मौके पर पहुंचीं दमकल की 7 गाड़ियां

महाराष्ट्र के बांद्रा के लिंकिन रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल में क्रोमा शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई.  आग की घटना से क्रोमा शोरूम को बड़ा नुकसान हुआ है. आग सुबह 4 बजे लगी और फायर ब्रिगेड अभी भी आग बुझाने की कोशिश में जुटी है. लिंक स्क्वायर मॉल चार मंजिला इमारत है.

मुंबई: महाराष्ट्र के बांद्रा के लिंकिन रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल में क्रोमा शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई.  आग की घटना से क्रोमा शोरूम को बड़ा नुकसान हुआ है. आग सुबह 4 बजे लगी और फायर ब्रिगेड अभी भी आग बुझाने की कोशिश में जुटी है. लिंक स्क्वायर मॉल चार मंजिला इमारत है. क्रोमा शोरूम के बेसमेंट पर लगी आग जो ऊपरी मंजिल तक बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां आग को बुझाने की पूरी कोशिश कर रही है.

 

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

जीशान सिद्दीकी बोले- फायर ब्रिगेड की लापरवाही से बढ़ी आग
मुंबई में लगी आग को लेकर NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा कि हम सुबह 4 बजे से यहां हैं, मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि ये आग फायर ब्रिगेड की लापरवाही की वजह से बढ़ी है।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

हम और आम नागरिक सुबह 4 बजे से यहां हैं, बेसमेंट में क्रोमा में एक छोटा सा स्पार्क हुआ था, हमने उनसे और पानी लाने का अनुरोध किया लेकिन उनके पास उपकरण नहीं थे, अगर उनके पास उपकरण थे भी तो उनका इस्तेमाल करना उन्हें नहीं आ रहा था।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया