मुंबई :  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मारे लोगों के परिवारों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

Mumbai: Chief Minister Devendra Fadnavis spoke to the families of the deceased and assured them of all possible help

मुंबई :  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मारे लोगों के परिवारों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हाथों मारे गए राज्य के लोगों के परिवारों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के पांच लोगों के शवों को वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हाथों मारे गए राज्य के लोगों के परिवारों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आतंकवादी हमले में मारे गए राज्य के पांच लोगों के शवों को वापस लाने के लिए एक विशेष उड़ान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

 

Read More मुंबई: गर्भवती महिला की मौत  के बाद जांच के लिए समिति के गठन की घोषणा

अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो विदेशी (संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल से) और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।उपमुख्यमंत्री शिंदे ने नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से फोन पर बात की और मृतकों के शवों को तथा उनके रिश्तेदारों को महाराष्ट्र वापस लाने के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

शिंदे के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में राज्य से पांच पर्यटक मारे गए हैं।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘जम्मू कश्मीर प्रशासन से (महाराष्ट्र के पर्यटकों की) सूची मिलने के बाद सभी को जल्द वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी।’’ विज्ञप्ति में कहा गया कि नायडू ने अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त