मुंबई : 22 अप्रैल 2025 को रात के समय दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच चार घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

Mumbai: Four-hour traffic and power block between Diva and Mumbra stations during night time on 22 April 2025

मुंबई : 22 अप्रैल 2025 को रात के समय दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच चार घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने घोषणा की है कि 22 अप्रैल 2025 को रात के समय दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच चार घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक की वजह से लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह ब्लॉक रेलवे ट्रैक की मरम्मत, तकनीकी कार्य और सिग्नलिंग अपग्रेडेशन के लिए जरूरी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले शेड्यूल की जांच जरूर करें।  

मुंबई :  लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने घोषणा की है कि 22 अप्रैल 2025 को रात के समय दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच चार घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस ब्लॉक की वजह से लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह ब्लॉक रेलवे ट्रैक की मरम्मत, तकनीकी कार्य और सिग्नलिंग अपग्रेडेशन के लिए जरूरी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले शेड्यूल की जांच जरूर करें।  

 

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

किन सेवाओं पर होगा असर? 
कुछ लोकल ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट या री-शेड्यूल किया जा सकता है। इसके अलावा स्लो और फास्ट लोकल ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव संभावित है। ऐसे में मुंबई और ठाणे के बीच यात्रा कर रहे यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह है।  रेलवे ने क्या कहा? सेंट्रल रेलवे ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जो 22-23 अप्रैल की रात को प्रभावी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया यात्रा से पहले अपडेट देखें और असुविधा के लिए हमें खेद है।"

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह ब्लॉक यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी रखरखाव और सुरक्षा कार्यों के लिए आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय की योजना बनाएं। 

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज