मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

Mumbai: Former IAS officer Praveen Pardeshi appointed as economic advisor to Chief Minister Devendra Fadnavis

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार के रूप में नए चेहरे की बाते चर्चा में थी। अब इस बात का खुलासा हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार के रूप में आईएएस के पूर्व अधिकारी प्रवीण परदेशी को नियुक्त किया गया है। सिविल सेवक प्रवीण परदेशी मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल होने वाले हैं। 

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार के रूप में नए चेहरे की बाते चर्चा में थी। अब इस बात का खुलासा हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार के रूप में आईएएस के पूर्व अधिकारी प्रवीण परदेशी को नियुक्त किया गया है। सिविल सेवक प्रवीण परदेशी मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल होने वाले हैं। 

 

Read More मुंबई : परिवहन विभाग को महाराष्ट्र भर में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश 

हाल ही में जानकारी सामने आ रही थी कि उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया जाने की तैयारी चल रही है। वह फिलहाल राज्य योजना संगठन ‘मित्र’ के अध्यक्ष हैं। प्रवीण परदेशी जुलाई 2023 से नीति आयोग की तर्ज पर स्थापित राज्य सरकार के थिंक टैंक ‘महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ (एमआईटीआरए)’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में उन्हें प्रशासन में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। 

Read More ठाणे : शिवसेना यूबीटी विधायक सुनील राउत के खिलाफ मामला दर्ज...

देवेंद्र फडणवीस के पसंदीदा अधिकारी
प्रवीण परदेशी कुछ समय तक राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पसंदीदा अधिकारी माना जाता है। मुख्यमंत्री फडणवीस के पहले कार्यकाल के दौरान उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। सीएम फडणवीस हमेशा उनके काम से संतुष्ट रहते थे। कोरोना काल से पहले उन्होंने नगर आयुक्त के पद पर भी काम किया था। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें को मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। 

Read More मुंबई: 3,92,056 करोड़ रुपए के निवेश वाली 17 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी...