FIR के बाद रिया चक्रवर्ती ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, केस को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील

FIR के बाद रिया चक्रवर्ती ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, केस को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Suicide Case) में बड़ा मोड़ आ गया है। एक्टर के पिता केके सिंह ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में मुंबई में पहले से ही एक एफआईआर का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब इसी के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनशिंदे ने बुधवार को कहा, ”सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दर्ज कराई है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की गई है।”

Read More मुंबई : गोरेगांव कंसर्ट ड्रग्स कांड में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग...

बता दें कि दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Read More मुंबई : ट्रेनों में लंबी वेटिंग... मुंबई में फंसे यात्री, लौटने में छूट रहे पसीने

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, “रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की है। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।”

Read More मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत

उन्होंने अपने शिकायत में कहा है, “2019 के पहले मेरे बेटे सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आयी, इसकी जांच होनी चाहिए।”

Read More दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित

सिंह ने कहा है, “मेरा बेटा फिल्मी दुनिया छोड़कर केरल में जैविक (ऑर्गेनिक) खेती का व्यवसाय करना चाहता था। लेकिन रिया ने इसका विरोध किया और उसे धमकाया था कि अगर उसने ऐसा किया तो वह उसके इलाज की रिर्पोट सार्वजनिक कर देगी।”

उन्होंने कहा है, “रिया, सुशांत के साथ रहा करती थी। आठ जून को वह उसके घर से नकदी, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, जेवरात, काफी सामान और इलाज के कागजात सहित अन्य दस्तावेज चली गयी थी।” सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड़ रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

राजीव नगर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया, “सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई करे उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या कोई टीम मामले की जांच के लिए मुंबई के लिए रवाना हुई है, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कि केके सिंह द्वारा दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में चार सदस्यीय टीम मुंबई में है। उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, अभिनेता शेखर सुमन, जन अधिक्कार पार्टी के नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया ने सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। यहाँ तक कि खुद रिया चक्रवर्ती ने भी पिछले दिनों अमित शाह से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की गुहार लगाई थी।

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत