गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार

Goa: Notorious Israeli drug dealer arrested

 गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार

पुलिस ने इस्राइली नागरिक और कुख्यात ड्रग डीलर यानिव बेनाइम उर्फ अताला को उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चरस और कोकीन बरामद की है। गोवा पुलिस के मुताबिक, ड्रग डीलर यानिव बेनाइम के घर पर की गई छापेमारी में करीब 110 ग्राम चरस और 50 ग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत नौ लाख रुपये से ज्यादा है।

गोवा : पुलिस ने इस्राइली नागरिक और कुख्यात ड्रग डीलर यानिव बेनाइम उर्फ अताला को उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चरस और कोकीन बरामद की है। गोवा पुलिस के मुताबिक, ड्रग डीलर यानिव बेनाइम के घर पर की गई छापेमारी में करीब 110 ग्राम चरस और 50 ग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत नौ लाख रुपये से ज्यादा है। इस्राइली नागरिक को एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

Read More मुंबई: ऑस्ट्रेलिया की नौसेना में तैनात एक महिला से छेड़छाड़; ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार 

काफी दिनों से अताला पर थी पुलिस की निगरानी
गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ड्रग डीलर पिछले कुछ समय से पुलिस की निगरानी में था। बता दें कि, यानिव बेनाइम उर्फ अताला साल 2010 में उस समय सुर्खियों में आया था जब उसके बयानों से गोवा में पुलिस, राजनेता और ड्रग माफिया के बीच के गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ था। अताला उस समय जमानत पर छूटने के बाद अगस्त 2010 में फरार हो गया था। इसके बाद जनवरी 2011 में उसे पेरू में गिरफ्तार किया गया था और भारत लाया गया।

Read More ठाणे : पैसे खर्च करने पर बन जाते हैं फर्जी दस्तावेज ! पांच साल में 509 घुसपैठिए गिरफ्तार...

कैसे हुआ था ड्रग नेटवर्क का खुलासा
यानिव बेनाइम की पूर्व प्रेमिका की तरफ से छुपे कैमरे से बनाए गए एक वीडियो के जरिए यह ड्रग नेटवर्क उजागर हुआ था। इस खुलासे के बाद गोवा क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की थी, जिसमें सात पुलिसकर्मियों को ड्रग डीलरों से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Read More ठाणे : 48 लाख रुपये से अधिक कीमत के 242 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार 

मामले की जांच में जुटी गोवा पुलिस
अब एक बार फिर कुख्यात ड्रग डीलर अताला की गिरफ्तारी से यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। फिलहाल गोवा पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Read More मुंबई : 'ड्रग्स क्वीन' सबीना शेख कोकीन और नकदी के साथ गिरफ्तार