विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण पहली अगस्त से
By: Rokthok Lekhani
On
विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन का पांचवां चरण पहली अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त तक जारी रहेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि मिशन का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसे प्रत्येक भारतीय को स्वदेश लाना प्राथमिकता है और कोई छूट नहीं पाएगा।
श्री पुरी ने कहा कि इस मिशन के तहत इस वर्ष छह मई तक विभिन्न माध्यमों से आठ लाख 14 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया है।
Today's Epaper
Tags:


