मुंबई : धारावी में गैस सिलेंडर के ट्रक में आग लगने से हुए कई धमाके ; वाहन जलकर राख 

Mumbai: Several explosions due to fire in a gas cylinder truck in Dharavi; vehicle burnt to ashes

मुंबई : धारावी में गैस सिलेंडर के ट्रक में आग लगने से हुए कई धमाके ; वाहन जलकर राख 

धारावी में सिलेंडर वाहन में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने के बाद वाहन पलक झपकते ही जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना के बाद सिलेंडर विस्फोट से धारावी दहल उठा. इलाके में दहशत का माहौल है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.  दरअसल, मुंबई के धारावी इलाके में एक ट्रक में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो जाने के बाद उसमें आग लग गई. कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया.

मुंबई :धारावी में सिलेंडर वाहन में आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने के बाद वाहन पलक झपकते ही जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना के बाद सिलेंडर विस्फोट से धारावी दहल उठा. इलाके में दहशत का माहौल है. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.  दरअसल, मुंबई के धारावी इलाके में एक ट्रक में रखे दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो जाने के बाद उसमें आग लग गई. कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.  

वाहन चालक हिरासत में  
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाग लगने की यह घटना रात नौ बजकर 50 मिनट पर उस समय हुई जब ट्रक सायन-धारावी लिंक रोड पर पीएमजीपी कॉलोनी के नेचर पार्क के पास था. पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक को धारावी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ड्राइवर से पूछताछ जारी है.  

Read More मुंबई : महाराष्ट्र दिवस परेड के चलते दादर में ट्रैफिक प्रतिबंध, रूट डायवर्जन, पढ़िए मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

विस्फोट के बाद सायन-धारावी लिंक रोड पर भीषण जाम  
मुंबई पुलिस के मुताबिक घटना से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया. मुंबई पुलिस के मुताबिक आग लगने की वजह से सिलेंडरों में विस्फोट हुआ. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आग को 19 दमकल गाड़ियों ने बुझा दिया. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. इस मामले की अभी जांच जारी है. 

Read More पायधुनी परिवार मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में ज़िंक फॉस्फाइड की पुष्टि, ‘तरबूज मौत’ केस में बड़ा खुलासा

धारावी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने 19 फायर टेंडर रवाना किया. आग पर काबू पाने के दौरान धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और जोन 5 के सहायक आयुक्त और पुलिस उपायुक्त समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. 

Read More मीरा-भायंदर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, ₹13.61 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार