नवी मुंबई: माथाडी कामगारों के घरों को तोड़ने की कोशिश करेंगे;  तो उन्हें उनके घरों में घुसकर मारा जाएगा - नरेंद्र पाटिल 

Navi Mumbai: If Mathadi workers try to demolish their houses, they will be killed inside their houses - Narendra Patil

नवी मुंबई: माथाडी कामगारों के घरों को तोड़ने की कोशिश करेंगे;  तो उन्हें उनके घरों में घुसकर मारा जाएगा - नरेंद्र पाटिल 

माथाडी कामगारों द्वारा जरूरत के अनुसार बनाए गए घरों को नवी मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी तोड़ने की कोशिश करेंगे। तो उन्हें उनके घरों में घुसकर मारा जाएगा। ऐसी चेतावनी माथाडी कामगारों के नेता नरेंद्र पाटिल ने दी। वे अण्णासाहेब पाटिल की 43वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वाशी स्थित माथाडी भवन में आयोजित सभा में बोल रहे थे।

नवी मुंबई: माथाडी कामगारों द्वारा जरूरत के अनुसार बनाए गए घरों को नवी मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी तोड़ने की कोशिश करेंगे। तो उन्हें उनके घरों में घुसकर मारा जाएगा। ऐसी चेतावनी माथाडी कामगारों के नेता नरेंद्र पाटिल ने दी। वे अण्णासाहेब पाटिल की 43वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वाशी स्थित माथाडी भवन में आयोजित सभा में बोल रहे थे।

 

Read More नागपुर हिंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे सीएम फडणवीस

उन्होंने कहा कि मुंबई कृषि उपज बाजार समिति के स्थानांतरण के बाद सिडको के माध्यम से निम्न आय वर्ग के माथाडी कामगारों को नवी मुंबई में घर उपलब्ध कराए गए, जिसमें माथाडी कामगारों की एक पीढ़ी गुजर चुकी है, और अब एक और पीढ़ी माथाडी के रूप में काम कर रही है। परिवार विस्तार के कारण माथाडी कामगारों ने अपने रहने के स्थान का विस्तार किया है, कई लोगों ने इसके लिए लाखों रुपए का कर्ज भी लिया है। 

Read More प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है

बिल्डरों ने मनपा अधिकारियों के साथ उठाया फायदा
उन्होंने कहा कि वर्तमान में नवी मुंबई में पुनर्विकास की बयार बह रही है, ऐसे मौकों का फायदा उठाते हुए बिल्डरों ने मनपा अधिकारियों के साथ मिलकर माथाड़ियों के घरों को अवैध घोषित कर उन्हें नोटिस जारी करने की साजिश रची है। इस अवसर पर पूर्व सांसद संजीव नाईक, माथाडी कामगार संघ के संयुक्त महासचिव चंद्रकांत पाटिल, विधायक मनोज जामसुतकर, अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक पिछड़ा विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक श्रीधर दुबे आदि उपस्थित थे। नरेंद्र पाटिल ने आगे कहा कि माथाडी कामगार विधेयक को लेकर कई विधायक माथाडी कामगारों के पक्ष में खड़े हैं, हम इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। 

Read More ठाणे : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने आवास पर होली मनाई

माथाडी कामगार हैं भाजपा के मतदाता
उन्होंने कहा कि फिलहाल सैकड़ों घरों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, हालांकि जब डेढ़ एफएसआई से अधिक का निर्माण कार्य चल रहा था, तो मनपा के अधिकारियों ने जानबूझकर इसकी अनदेखी की, इसलिए अब हम उन अधिकारियों के घरों में घुसकर उन्हें मारेंगे, जो बिल्डर लॉबी के प्रभाव में आकर माथाडी कामगारों के घरों को ध्वस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। माथाडी कामगार भाजपा के मतदाता हैं।

Read More नागपुर हिंसा: सोशल मीडिया पर 140 से अधिक आपत्तिजनक सामग्री की पहचान