फरीदाबाद : बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी 

Faridabad: In the name of investing in bitcoin, cyber thugs duped a retired captain living in Mangar village of Rs 72.16 lakh

फरीदाबाद : बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी 

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स, टेस्ला व बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने जनवरी 2024 में एलन मस्क, उनकी मां व मैनेजर बनकर एक्स के माध्यम से कैप्टन से संपर्क किया था।

फरीदाबाद : अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स, टेस्ला व बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपितों ने जनवरी 2024 में एलन मस्क, उनकी मां व मैनेजर बनकर एक्स के माध्यम से कैप्टन से संपर्क किया था।

 

Read More मुंबई : एयर इंडिया के कैप्टन से शेयर निवेश घोटाले में ₹2.94 करोड़ की ठगी

वाट्सऐप ग्रुप पर बात आगे बढ़ी। ठगों ने कंपनियों के शेयर में निवेश के नाम पर व रिफंड चार्ज के नाम पर यह पूरी ठगी की। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Read More ₹79,000 की ठगी; साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा पूरी राशि सफलतापूर्वक वसूल 

ऐसे हुई ठगी

Read More मुंबई : दो महीने पहले टिकट रिग्रेट; हवाई टिकटों के दाम आसमान छूने से गांव जाना मुश्किल 

सेवानिवृत्त कैप्टन शक्ति स्वरूप लुंबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एक्स पर अकाउंट है। एक्स पर ही एना शेरमन के नाम से एक अकाउंट था। इससे उनसे संपर्क किया। अपने आपको अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी का मैनेजर बताया। बाद में उनसे राहुल सरकार, शोएन हबीब मोला, केशब राय, परीमल, दीपक चक्रवर्ती, विक्रमजीत सिंह, मुकेश कुमार ने भी संपर्क किया था।
मेई मस्क ने खुद को एलन मस्क की मां बताया