उद्धव ठाकरे ने नागपुर दंगे पर सीधे गृह मंत्री फडणवीस पर निशाना साधा

Uddhav Thackeray directly targeted Home Minister Fadnavis on Nagpur riots

उद्धव ठाकरे ने नागपुर दंगे पर सीधे गृह मंत्री फडणवीस पर निशाना साधा

भाजपा के मंत्रियों के बच्चे भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच आयोजित करते हैं और उसे देखने दुबई जाते हैं। इसके विपरीत यहां सामान्य आदमी के घर जलाते हैं और उस पर राजनीति की रोटी सेंकते हैं, यह घृणास्पद है। इस तरह का जोरदार हमला शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्षप्रमुख ने किया। भाजपा पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के हिंदुत्व वाले ढोंग को देखा है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आपको हरे रंग से इतना ही द्वेष है, तो पहले अपने झंडे से हरे रंग को हटाकर दिखाएं, फिर हिंदू और मुस्लिम का राग अलापें।

 

Read More मुंबई : 74 वर्षीय व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 18.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार

Read More मुंबई: राज्य के 18 जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण 

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार


मंत्रियों के बेटे, अमित शाह का बेटा जय शाह दुबई में जाकर हिंदुस्थान- पाकिस्तान का मैच देखता है और ये यहां दीन-गरीबों के बच्चों को हिंदुस्थान-पाकिस्तान में उलझाकर एक-दूसरे से लड़ाते हैं। यह कौन सा हिंदुत्व है? इस तरह का सवाल भी उन्होंने किया।

Read More मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया

 

 

विधान भवन परिसर में कल मीडिया से संवाद साधते हुए उद्धव ठाकरे ने नागपुर दंगे पर सीधे गृह मंत्री फडणवीस पर निशाना साधा।

गृह मंत्री का घर और आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में है। वहां जेड प्लस की डबल सिक्योरिटी है फिर नागपुर में हिंदू वैâसे खतरे में हैं? इतने वर्षों तक क्या किया? इस तरह का सवाल भी उद्धव ठाकरे ने किया।

 

 

 

नागपुर हिंसा मामला पूर्व नियोजित था और यह पूर्व नियोजित साजिश जब देवेंद्र फडणवीस के कानों तक पहुंची थी, तो उन्होंने इसकी अनदेखी क्यों की? इस एक सवाल में कई सवाल छिपे हुए हैं। सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने में असफल साबित हो रही है।

 

औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने बलशाली सत्ता को झुकाते हुए स्वराज की स्थापना की थी। गुजरात में पैदा हुआ औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए निकला था, लेकिन महाराज से प्रेरणा लेनेवाले छत्रपति संभाजी महाराज, राजाराम महाराज, तारा रानी और असंख्य सैनिकों ने उसे महाराष्ट्र की मिट्टी में ही गाड़ दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने औरंगजेब की कब्र को उखाड़ने में असमर्थता दिखाई है, क्योंकि उस कब्र को केंद्र सरकार का संरक्षण प्राप्त है। आखिरकार औरंगजेब केंद्र सरकार और भाजपा का क्या लगता है? इस तरह का सवाल भी उन्होंने किया। औरंगजेब और अफजल खान की कब्र छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज के पराक्रम के सबूत हैं। औरंगजेब की कब्र को उखाड़ना है, तो जरूर उखाड़ें, लेकिन उसके लिए इतनी नौटंकी क्यों कर रहे हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे जाकर मिलें और उनसे कब्र उखाड़ने के लिए कहिए। उस कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को जरूर बुलाएं। इस तरह का सनसनीखेज तंज उद्धव ठाकरे ने कसा।