ED की पूछताछ जारी लालू यादव से

ED's questioning of Lalu Yadav continues

ED की पूछताछ जारी लालू यादव से

पटना: लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पटना स्थित ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं. अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. रेलवे में नौकरी के बदले जमीन दिए जाने के आरोपों पर लालू यादव से सवाल किए जाएंगे. नौकरी के बदले जमीन केस में लालू यादव परिवार जांच के दायरे में है. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप से लंबी पूछताछ की. दोनों को अलग-अलग कमरे में बिठाकर ED अधिकारियों ने सवाल किए.


 

Read More महाराष्ट्र की मस्जिद में ब्लास्ट, AIMIM नेता ने आरोपियों पर UAPA लगाने की उठाई मांग

Read More मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के इन शहरों में होगी युद्ध के सायरन की मॉक ड्रिल

Read More मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)  की महाराष्ट्र इकाई का प्रवक्ता पैनल भंग