मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

Mumbai: Health services in a bad state; ambulances do not reach on time

मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। १०८ महाराष्ट्र इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (एमईएमएस) के तहत १२.८७ करोड़ की आबादी के लिए सिर्फ ९३७ एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इनमें ७०४ बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और २३३ एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस शामिल हैं। २०१४ में इस सेवा की शुरुआत के समय जनसंख्या ९.३७ करोड़ थी, लेकिन अब बढ़कर १२.८७ करोड़ हो चुकी है, जबकि एंबुलेंस की संख्या जस की तस बनी हुई है।

मुंबई : महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। १०८ महाराष्ट्र इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (एमईएमएस) के तहत १२.८७ करोड़ की आबादी के लिए सिर्फ ९३७ एंबुलेंस उपलब्ध हैं। इनमें ७०४ बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और २३३ एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस शामिल हैं। २०१४ में इस सेवा की शुरुआत के समय जनसंख्या ९.३७ करोड़ थी, लेकिन अब बढ़कर १२.८७ करोड़ हो चुकी है, जबकि एंबुलेंस की संख्या जस की तस बनी हुई है। कई अस्पतालों का दावा है कि कई एंबुलेंस मरम्मत में पड़ी रहती हैं, जिससे इमरजेंसी सेवाएं बाधित होती हैं। रिपोर्ट की मानें तो मुंबई में १.२५ करोड़ की आबादी के लिए सिर्फ ९१ एंबुलेंस उपलब्ध हैं, जिनमें से २६ एएलएस और बाकी बीएलएस हैं। ठाणे जिले में यह संख्या ३९ एंबुलेंस तक गिर जाती है, जिनमें से सिर्फ १२ एएलएस हैं।

समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस : २३ जनवरी २०२५ को उल्हासनगर में राहुल इंदाटे नामक मरीज को ८ घंटे तक १०८ सेवा पर कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली, और उसकी मौत हो गई। इसी तरह बांद्रा स्टेशन के बाहर २६ दिसंबर २०२४ को ६९ वर्षीय व्यवसायी रामाशंकर सिंह की एंबुलेंस के इंतजार में जान चली गई।

Read More मुंबई : कई जिलों से किसान प्रस्तावित शक्तिपीठ हाईवे के विरोध में विधान भवन पहुंचे; सरकार को कड़ी चेतावनी

सरकार नहीं मानी हाई कोर्ट के आदेश
२०१४ में मुंबई हाई कोर्ट ने रेलवे स्टेशनों पर एंबुलेंस तैनात करने का आदेश दिया था, लेकिन यह अब तक पूरी तरह लागू नहीं हुआ।

Read More मुंबई : हाउसिंग सोसाइटियों में शराब की दुकानें चलाने के लिए एनओसी अनिवार्य: अजित पवार

मौजूदा संकट का हल नहीं
सरकार बाइक, बोट, एयर और वीआईपी एंबुलेंस लाने की बात कर रही है, लेकिन मौजूदा स्थिति सुधारने पर कोई ठोस योजना नहीं दिख रही है। बढ़ती आबादी के साथ यदि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में यह संकट और गहरा सकता है।

Read More बांद्रा ईस्ट में तेज रफ्तार का कहर; सड़क दुर्घटना में स्कूटर पर सवार दो युवकों की मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज महिम जामा मस्जिद में मुफ्त मेडिकल ओपीडी और डिस्पेंसरी शुरू, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज
नई दिल्ली : यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन; पढ़ें टॉप-10 अभ्यर्थियों की कहानी
मुंबई : समृद्धि हाईवे को अगले महीने एडवांस्ड आयईटीएस मिलेगा ताकि एक्सीडेंट कम हों और सेफ्टी बढ़े
मुंबई : बीएमसी  'ई' विभाग के कामों के लिए लागू की गई टेंडर प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच शुरू
मुंबई : धारावी में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को फडणवीस सरकार का बड़ा तोहफा, देवनार में जमीन देने का फैसला
मुंबई: एक्स NIA चीफ सदानंद दाते के हस्ताक्षर वाला नोटिस दिखाकर सवा 2 करोड़ की ठगी, पुलिस ने एक को दबोचा