गोरेगांव वाघेश्वरी मंदिर के पास फिल्मसिटी रोड पर आग; घटना में किसी के हताहत हो की खबर नहीं 

Fire breaks out on Filmcity Road near Goregaon Wagheshwari Temple; no casualties reported in the incident

गोरेगांव वाघेश्वरी मंदिर के पास फिल्मसिटी रोड पर आग; घटना में किसी के हताहत हो की खबर नहीं 

मुंबई के गोरेगांव इलाके के दिंडोशी के बागेश्वरी मंदिर के पीछे के ग्राउंड में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की वजह से आसपास की दुकानों और झोपड़पट्टियों में भी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है। जो लगातार आग को बुझाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं।

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके के दिंडोशी के बागेश्वरी मंदिर के पीछे के ग्राउंड में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की वजह से आसपास की दुकानों और झोपड़पट्टियों में भी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है। जो लगातार आग को बुझाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं।

आसपास के इलाकों में धुआं फैला
राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी आग बुझाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं। आग के कारण आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया है। इससे वहां रह रहे लोगों और दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Read More जोगेश्वरी में शर्मनाक घटना; 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ 5 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया

इससे पहले कहां लगी थी आग 
इससे पहले 28 फरवरी को मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में बोट में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया था। फिशिंग बोट में कुल 18 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया।

Read More मुंबई : पेड़ों के पास किए सीमेंट कांक्रीटीकरण को हटाया एयर पोर्ट अथॉरिटी की खुली आंख 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर