मुंबई: टोरेस पोंजी स्कैम मामले में फरार तौसीफ रियाज गिरफ्तार 

Mumbai: Tousif Riaz, absconding in Torres Ponzi scam case, arrested

मुंबई: टोरेस पोंजी स्कैम मामले में फरार तौसीफ रियाज गिरफ्तार 

टोरेस पोंजी स्कैम मामले में फरार तौसीफ रियाज को पकड़ लिया गया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दावा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तौसीफ ने खुद को व्हिसल ब्लोअर बताया था। उसने मामले में गिरफ्तार एक और शख्स को बचाने की कोशिश की थी। तौसीफ रियाज टोरेस कंपनी का सीईओ भी है और मामला सामने आने के बाद से फरार चल रहा था। तौसीफ रियाज के तार बिहार खासकर भागलपुर और सुल्तानगंज से जुड़े हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने तौसीफ रियाज की गिरफ्तारी के लिए भागलपुर और सुल्तानगंज में छापेमारी की थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

मुंबई: टोरेस पोंजी स्कैम मामले में फरार तौसीफ रियाज को पकड़ लिया गया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दावा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले तौसीफ ने खुद को व्हिसल ब्लोअर बताया था। उसने मामले में गिरफ्तार एक और शख्स को बचाने की कोशिश की थी। तौसीफ रियाज टोरेस कंपनी का सीईओ भी है और मामला सामने आने के बाद से फरार चल रहा था। तौसीफ रियाज के तार बिहार खासकर भागलपुर और सुल्तानगंज से जुड़े हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने तौसीफ रियाज की गिरफ्तारी के लिए भागलपुर और सुल्तानगंज में छापेमारी की थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

टोरेस ज्वेलरी के नाम पर पोंजी स्कैम
टोरेस ज्वेलरी के नाम पर मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण क्षेत्र में कार्यालय खोलकर पोंजी योजना के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की गई है। मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही थी। मुंबई और उसके आसपास के एक लाख से अधिक निवेशकों को टोरेस पोंजी निवेश योजनाओं में इनवेस्टमेंट करने का लालच देकर 1000 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की गई है , जिसमें उन्हें 'आकर्षक रिटर्न' का वादा किया गया था। 

Read More पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 1000 करोड़ रुपए के टोरेस पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी तौसिफ रियाज उर्फ जान कार्टर को पकड़ने के लिए भागलपुर और सुल्तानगंज में छापेमारी की थी। तौसीफ ने रिटेल ज्वेलरी में निवेश के नाम पर कैशबैक, हाई बोनस और 600 प्रतिशत तक रिटर्न का झांसा देकर लोगों से ठगी की है। गुरुवार को मुंबई पुलिस की टीम चेतन पचरेवाल के नेतृत्व में भागलपुर पहुंची थी और कई जगहों पर छापेमारी की थी। 

Read More मुंबई : आम जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं लावारिस पड़े वाहन 

पटना के फुलवारीशरी में भी तौसीफ का फ्लैट
तौसीफ रियाज मूल रूप से सुल्तानगंज का रहने वाला हैं। EOW की टीम ने सबसे पहले इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा और चांदनी चौक में तौसीफ के मामा मोहम्मद साहब के घर छापा मारा। इसके बाद टीम ने सुल्तानगंज में तौसीफ के पैतृक घर की भी तलाशी ली। इससे पहले, EOW ने पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में तौसीफ के फ्लैट पर भी छापा मारा था। वहां तौसीफ के परिवार वाले मिले, लेकिन तौसीफ नहीं मिला। EOW अधिकारियों ने भागलपुर और सुल्तानगंज में तौसीफ के कई रिश्तेदारों से पूछताछ भी की थी।

Read More मुंबई: मंत्री जयकुमार गोरे के एक सहयोगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स