महाराष्ट्र में 23 दिन में 11 बाघों की मौत

11 tigers died in 23 days in Maharashtra

महाराष्ट्र में 23 दिन में 11 बाघों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 23 दिनों में 11 बाघों की मौत हो चुकी है। वन विभाग की ओर से बताया गया है कि 1 जनवरी 2025 से अब तक पांच बाघों की मौत प्राकृतिक रूप से, 3 दुर्घटना में तथा 3 की मौत शिकार की वजह से हुई। इस तरह राज्य में हर दूसरे दिन एक बाघ की मौत दर्ज हुई। वन विभाग के अनुसार, चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी और वन परिक्षेत्र में 2 जनवरी 2025 को बाघों के आपसी संघर्ष में मौत हुई।

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 23 दिनों में 11 बाघों की मौत हो चुकी है। वन विभाग की ओर से बताया गया है कि 1 जनवरी 2025 से अब तक पांच बाघों की मौत प्राकृतिक रूप से, 3 दुर्घटना में तथा 3 की मौत शिकार की वजह से हुई। इस तरह राज्य में हर दूसरे दिन एक बाघ की मौत दर्ज हुई। वन विभाग के अनुसार, चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी और वन परिक्षेत्र में 2 जनवरी 2025 को बाघों के आपसी संघर्ष में मौत हुई।

भंडारा जिले के तुमसर वन क्षेत्र में 6 जनवरी को एक बाघिन की बिजली का करंट लगने से और 7 जनवरी को पांढरकवड़ा वन विभाग के अंतर्गत वणी में एक बाघिन का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था। इस मामले की जांच चल रही है, क्योंकि बाघिन के दांत और पंजे गायब हैं। नागपुर के देवलापार वन क्षेत्र में 8 जनवरी को एक शावक की बिजली के झटके से और ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के प्राथमिक वन क्षेत्र में 9 जनवरी को एक शावक की मृत्यु हो गई।

Read More मुंबई: राज्य में अगले पांच वर्षों तक हर साल बिजली की दरें कम होंगी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

गोंदिया के दासगांव वन क्षेत्र में 14 जनवरी को एक बाघ की बीमारी से मौत हुई है। नागपुर के देवलापार वन क्षेत्र में 15 जनवरी को एक शावक की, 19 जनवरी को ब्रह्मपुरी वन क्षेत्र के सिंदेवाही वन अभयारण्य में एक बाघ ट्रेन की चपेट में आने से, ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के शिवनी वन क्षेत्र में 20 जनवरी को एक शावक की मृत्यु हुई।

Read More मुंबई : औरंगजेब की कब्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर के बाद अब महाराष्ट्र जल रहा - संजय राउत 

Related Posts