मुंबई: जिस विभाग में अवैध होर्डिंग लगी मिलेंगी वहां के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी

After this, if any department is found to have illegal hoardings then the officials there will be held responsible and warned to take action against them.

मुंबई: जिस विभाग में अवैध होर्डिंग लगी मिलेंगी वहां के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी

अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर शहर को बदसूरत कर रहे हैं।इसको लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट भी कई बार फटकार लगा चुका है। लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा शहर में होर्डिंग और बैनर-पोस्टर लगाना बंद नहीं हो रहा है।लेकिन कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब मुंबई महानगरपालिका (मनपा) ने अपने सभी अधिकारियों को अवैध हेर्डिंग,बैनर-पोस्टर हटाने का आदेश दिया है।

मुंबई:  अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर शहर को बदसूरत कर रहे हैं।इसको लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट भी कई बार फटकार लगा चुका है। लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा शहर में होर्डिंग और बैनर-पोस्टर लगाना बंद नहीं हो रहा है।लेकिन कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब मुंबई महानगरपालिका (मनपा) ने अपने सभी अधिकारियों को अवैध हेर्डिंग,बैनर-पोस्टर हटाने का आदेश दिया है। इसके बाद जिस विभाग में अवैध होर्डिंग लगी मिलेंगी वहां के अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी मनपा की उपायुक्त (विशेष) चंदा जाधव ने दी है। यह भी पढ़े -राज्य सरकार की लाड़ली बहन योजना , जांच में अपात्र मिलने पर वापस ली जाएगी सहायता राशि!

पिछले दिनोंबॉम्बे हाईकोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए अवैध होर्डिंग, बैनर-पोस्टर मामले में 25 से ज्यादा राजनीतिक पार्टियों को अवमानना नोटिस जारी किया था। इन पार्टियों पर अवैध होर्डिंग पर अदालत के आदेश की अवमानना करने का आरोप है।27 जनवरी को इस मामले पर अदालत में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने लगाई है रोक : हाईकोर्ट ने राजनीतिक दलों द्वारा अवैध होर्डिंग, बैनर-पोस्टर लगाए जाने पर प्रतिबंध लगाया था। इसको लेकर कोर्ट ने सभी दलों से हलफनामा भी मांगा था। उसके बाद भी राजनीतिक दल बैनरबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।ऐसे में मनपा अधिकारी भी ऐसी बैनरबाजी पर आंख बंद कर लेते हैं। जबकि नियम होने के बावजूद राजनीतिक दलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।  
 

Read More मुंबई: राज्य के 18 जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स