मुंबई : कोल्डप्ले बैंड सिंगर क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ मुंबई के प्रसिद्ध बाबलुनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

Mumbai: Coldplay band singer Chris Martin along with his girlfriend Dakota Johnson visited the famous Babulnath temple in Mumbai.

मुंबई : कोल्डप्ले बैंड सिंगर क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ मुंबई के प्रसिद्ध बाबलुनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस से पहले कोल्डप्ले बैंड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं।  क्रिस ने मंदिर दर्शन के दौरान नीले रंग का कुर्ता पहना। वे दकोटा के साथ मंदिर गए थे, उन्होंने एक सिंपल प्रिंटेड सूट इस दौरान पहना था।

मुंबई : मुंबई में अपनी परफॉर्मेंस से पहले कोल्डप्ले बैंड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं।  क्रिस ने मंदिर दर्शन के दौरान नीले रंग का कुर्ता पहना। वे दकोटा के साथ मंदिर गए थे, उन्होंने एक सिंपल प्रिंटेड सूट इस दौरान पहना था। क्रिस ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी और डकोटा ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। दोनों के साथ में दिखने से उनके ब्रेकअप की अफवाहों पर भी विराम लग गया, जो 2024 से चल रही थीं, यह दोनों साल 2017 से साथ हैं। 

नंदी के कान में कही ये बात
क्रिस मार्टिन ने हिंदू परंपरा को ध्यान में रखते हुए भगवान नंदी के कान में भी कुछ बात कही। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Read More मुंबई : जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा 

इस दिन होगा कॉन्सर्ट
क्रिस मार्टिन अपने बैंड कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के लिए भारत आए हुए हैं। यूके बैंड 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफार्म करेगा। चंडीगढ़ के एक निवासी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एक शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत के बाद ठाणे जिला अधिकारियों ने 14 जनवरी को संगीत समारोह के आयोजकों, कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और कार्यक्रम के टिकटिंग पार्टनर बुकमायशो को नोटिस जारी किया। नोटिस के बाद चेतावनी जारी की गई कि  इस तरह के शो में 120 डेसिबल से ज्यादा आवाज का स्तर नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन ना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More बदलापुर इलाके में चार किशोरों की डूबने से मौत 

इस दिन होगा स्ट्रीम
कोल्डप्ले  कॉन्सर्ट  26 जनवरी, 2025 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर विशेष रूप से लाइव प्रसारित किया जाएगा। हॉटस्टार का दावा है कि इसका लाइव प्रसारण अच्छी क्वालिटी में किया जाएगा, जिससे की लोग कॉन्सर्ट का आनंद उठा सके।

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी की बस रायगढ़ जिले में पलट गई, 18 यात्री घायल 

Related Posts