मुंबई : एमसीए ने 178 सक्रिय मैदानकर्मियों को दिए जंबो गिफ्ट हैंपर

Mumbai: MCA gives jumbo gift hampers to 178 active ground workers

मुंबई : एमसीए ने 178 सक्रिय मैदानकर्मियों को दिए जंबो गिफ्ट हैंपर

क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने 178 सक्रिय मैदानकर्मियों को जंबो गिफ्ट हैंपर दिए हैं। ऐसा उन्होंने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम क 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान किया। मैदानकर्मियों को जो गिफ्ट हैंपर दिए गए, उनमें कई घरेलू सामान शामिल थे।

मुंबई : क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने 178 सक्रिय मैदानकर्मियों को जंबो गिफ्ट हैंपर दिए हैं। ऐसा उन्होंने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम क 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान किया। मैदानकर्मियों को जो गिफ्ट हैंपर दिए गए, उनमें कई घरेलू सामान शामिल थे। एमसीए ने ऐसा कर्मचारियों के दिन को यादगार बनाने के लिए किया।  

गिफ्ट हैंपर में क्या-क्या?
गिफ्ट हैंपर में 'पांच-पांच किलो गेहूं, चावल और दाल' थे। मेडिकल और हाइड्रेशन किट के साथ मिक्सर ग्राइंडर, बैक-पैक, मिनी किट बैग, कमर पाउच, टी बैग, केतली, तौलिए, नैपकिन, पेन, नोटपैड बेडशीट, तकिया, टी-शर्ट, ट्रैक पैंट, शॉर्ट्स, मोजे, जूते, फ्लिप-फ्लॉप, जैकेट, धूप का चश्मा, टोपी, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, बालों का तेल, कंघी, कंबल, छाता, रेनकोट, बर्तन, सनस्क्रीन और यहां तक कि सिपर की बोतलें भी एमसीए के ग्राउंडस्टाफ को भेंट की गईं। 

Read More मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान

आठ सदस्यों को 10-10 लाख रुपये
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने 1974-75 सत्र में वानखेड़े स्टेडियम में प्रथम श्रेणी मैच का हिस्सा रहे मुंबई टीम के आठ सदस्यों को बुधवार को 10-10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी थी। मुंबई टीम, जिसे तब बॉम्बे के नाम से जाना जाता था, के आठ सदस्य सुनील गावस्कर, करसन घावरी, पद्माकर शिवालकर, फारुख इंजीनियर, अजीत पई, मिलिंद रेगे, अब्दुल इस्माइल और राकेश टंडन हैं। इन आठ में से पांच खिलाड़ी शिवालकर, घावरी, पाई, रेगे और इस्माइल इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।

Read More मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स