जॉनसन एंड जॉनसन ने अमेरिका और कनाडा में अपने उत्पाद जॉनसन्स बेबी पाउडर की ब्रिकी रोकने की घोषणा की

जॉनसन एंड जॉनसन ने अमेरिका और कनाडा में अपने उत्पाद जॉनसन्स बेबी पाउडर की ब्रिकी रोकने की घोषणा की

लाखों अरोप और हजारों मुकदमें झेल रहे अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने एक बड़ा फैसला ले लिया है. दरअसल जॉनसन एंड जॉनसन ने अमेरिका और कनाडा में अपने उत्पाद जॉनसन्स बेबी पाउडर की ब्रिकी रोकने की घोषणा की है.

इस समय कंपनी के ऊपर कुल 16000 से ज्यादा मुकदमें चल रहे हैं. उपभोक्ताओं ने यह दावा करते हुए कंपनी के खिलाफ 16000 से अधिक मुदकमे किए हैं कि जॉनसन्स बेबी पाउडर कैंसर पैदा कर रहा है.

Read More मुंबई : देश में मौसम का बड़ा बदलाव: कई राज्यों में लू और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

अमेरिकी फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की अपने बेबी पाउडर, शैम्‍पू और साबुन के जरिए भारत समेत दुनिया के अन्‍य देशों में एक खास पहचान है.

Read More मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने  रिलायंस कम्युनिकेशंस के कथित धोखाधड़ी मामले में 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की 

जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा है कि उपभोक्ताओं की आदतों में बड़े स्तर पर बदलाव होने और जॉन्सन्स बेबी पाउडर के सुरक्षित होने को लेकर गलत सूचनाएं फैलने के कारण उत्तर अमेरिका में उत्पाद की मांग घट रही थी. हालांकि बिक्री पर रोक अस्‍थायी है.

Read More मुंबई : 15 मई से 10% पानी की कटौती, कमजोर मानसून की आशंका के बीच बीएमसी का बड़ा फैसला

जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा है कि वह आने वाले महीनों में उत्पाद की बिक्री कम करेगा और यह हिस्सा इसके अमेरिकी उपभोक्ता स्वास्थ्य व्यवसाय का 0.5 फीसदी होगा. खुदरा विक्रेता मौजूदा उत्पादों की बिक्री जारी रखेंगे.

Read More मुंबई बनेगी झोपड़ी मुक्त, एसआरए बनाएगी 5 लाख घर, टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि बीते साल अक्‍टूबर में जॉनसन एंड जॉनसन ने अमेरिका में परीक्षण के लिए स्‍वेच्‍छा से 33 हजार डिब्बे वापस मंगा लिए थे. भारत में भी ये कंपनी सवालों के घेरे में है. अक्सर इस कंपनी को भारत में बैन करने की मांग उठती रहती है.

Tags:

Related Posts