ठाणे जिले में दौड़ेंगी 113 बसें... चुनाव कार्य के लिए एसटी विभाग तैयार!

113 buses will run in Thane district... ST department ready for election work!

ठाणे जिले में दौड़ेंगी 113 बसें... चुनाव कार्य के लिए एसटी विभाग तैयार!

एसटी विभाग ने बताया कि जैसे वह गणेशोत्सव, अन्य त्योहारों या विशेष अवसरों के लिए तैयार रहता है, वैसे ही चुनाव कार्य के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर अधिक बसे भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ठाणे मनपा परिवहन सेवा समिति की कुल 173 बसें चुनाव उद्देश्यों के लिए 19 और 20 नवंबर को ठाणे मनपा की सीमा के भीतर दो निर्वाचन क्षेत्रों में चलेंगी।

ठाणे : ठाणे विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। इसी के मद्देनजर चुनाव में जरूरी सामग्री के परिवहन के लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी) विभाग पूरी तरह से तैयार है। ठाणे जिले में 19 और 20 नवंबर को चुनाव कार्य के लिए 103 एसटी बसों की बुकिंग की गई है। इसके अलावा ठाणे ग्रामीण पुलिस ने 10 बसों की बुकिंग की है, जिससे कुल मिलाकर 113 बसें चुनाव कार्य के लिए दौड़ेंगी। बता दें कि ठाणे जिला शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभाजित है और यहां विधानसभा के कुल 18 निर्वाचन क्षेत्र हैं।

इसके अलावा, जिले मे ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई, भिवंडी, उल्हासनगर और मीरा-भाईंदर जैसी छह प्रमुख नगरपालिकाएं भी है, जिनकी अपनी परिवहन सेवाएं कार्यरत हैं। चुनाव कार्य के लिए एसटी बसों की प्रमुख मांग शहापूर और मुरबाड से की गई है। इनमें शहापूर से 65 और मुरबाड से 38 बसों की बुकिंग की गई है। वहीं, ग्रामीण पुलिस ने 10 बसों की मांग की थी, जिन्हें उनके लिए रिजर्व किया गया है।

Read More मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ 

एसटी विभाग ने बताया कि जैसे वह गणेशोत्सव, अन्य त्योहारों या विशेष अवसरों के लिए तैयार रहता है, वैसे ही चुनाव कार्य के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। जरूरत पड़ने पर अधिक बसे भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ठाणे मनपा परिवहन सेवा समिति की कुल 173 बसें चुनाव उद्देश्यों के लिए 19 और 20 नवंबर को ठाणे मनपा की सीमा के भीतर दो निर्वाचन क्षेत्रों में चलेंगी।

Read More नवी मुंबई  : यौन उत्पीड़न के मामले में 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर