माहिम में हुई फायरिंग
मुंबई: माहिम इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर कथित रूप से गोलियां चला दीं। इस घटना में कोई घायल होने की सूचना नहीं है। यह घटना माहिम पुलिस थाने के पास कैडल रोड पर शाम के समय हुई। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने धारा 307, 336, 506 (2), हथियार अधिनियम के तहत मामला रिज़वान बैग पर दर्ज किया है, पुलिस अग्गे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है लॉकडौन में इतने सारे लोग पास के इलाके से क्यों इकट्ठे हुए थे .
जबकि शिकायतकर्ता आसिफ को कोई चोट नहीं है, आसिफ फिल्मों में काम करता है अधिक समय वह काम के कारण ज्यादातर बाहर रहता, लॉकडौन के कारण वह घर पर था ऐसा आसिफ के मित्र का कहना था रिज़वान उससे कुछ समय से रोज़ाना उलझता कचरा फेकने को लेखर । विवाद के कारण के बारे में कहा जाता है कि यह कचरा फेकने के मुद्दे लड़ाई हुई थी । रिज़वान बैग वह गुंडे प्रकार का व्यक्ति है ऐसा लोगो का कहना है | लोगो की उसके खिलाफ बहुत शिकायत पुलिस थाने में लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती क्योंकि उसका क्षेत्र में अच्छा प्रभाव था । सूत्रों के मुताबिक माहिम दरगाह ट्रस्ट का सदस्य भी है रिज़वान बैग। रिजवान बैग को 2018 में अवैध प्राइवेट सिक्योरिटी चलाने के लिए कोर्ट ने दोषी ठहराया था । लोगो को कहना है के लोगों से लड़ता है और फिर माफी मंगर कर समझौता करता , अबकी बार उसने बड़ा अपराध किया है और सारी हदें पार कर दीं माहिम के लोगो में डर का माहौल है | घटना की रात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीरेश प्रभु और पुलिस उपायुक्त नियाती ठाकर घटना वाली स्थान पर पहुँचे । घटना वाली जगह को कुछ समय केलिए सील किया गया और स्थान का पंचनामा किया गया था । पुलिस का कहना है अग्गे की जांच जह रही है.


