पिंपरी चिंचवड़ शहर में कोरोना के डर से ड्यूटी पर न आने वाले 7 पुलिस कर्मी निलंबित

पिंपरी चिंचवड़ शहर में कोरोना के डर से ड्यूटी पर न आने वाले 7 पुलिस कर्मी निलंबित

पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ शहर के पुलिस आयुक्त संदीप विष्णोई ने कोरोना के डर से ड्यूटी पर न आने वाले 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों में डीबी कोकणे, विठ्ठल भगत, एसएच रासकर, रतन कांबले, जगन्नाथ शिंदे, एस एस जाधव, नलिनी पिंपलकर का समावेश है.

कोरोना की वजह से इस समय मुंबई व पुणे जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं. लॉकडाउन के समय सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या कम पड़ रही है. इसलिए पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक अवकाश रद्द कर सभी को नियमित ड्युटी करने का आदेश जारी किया था.

Read More मुंबई : इस महीने बढ़ जाएगी वेस्टर्न रेलवे पर 17-15 डिब्बों की लोकल सर्विस, मई तक 15 डिब्बों के 250 सर्विस का आकड़ा होगा पार

इस आदेश की वजह से पिंपरी -चिंचवड़ शहर में तैनात 3 हजार पुलिसकर्मी नियमित ड्यूटी करने लगे लेकिन 7 कर्मचारियों ने किसी भी तरह की सूचना पुलिस कार्यालय को नहीं दी थी. इसी वजह से इन सभी को बुधवार से निलंबित कर दिया गया है.

Read More मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत