मुंबई/ असिस्टेंट कमिश्नर ने की महिला से छेड़खानी... पदोन्नति देने के बहाने बुलाया था ऑफिस

Mumbai/ Assistant commissioner molested a woman... had called her to the office on the pretext of giving her promotion

मुंबई/ असिस्टेंट कमिश्नर ने की महिला से छेड़खानी... पदोन्नति देने के बहाने बुलाया था ऑफिस

पयाधुनि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में दिनेश दाभाड़े (49) नामक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दाभाड़े सहाय्यक कर्मचारी आयुक्त, अध्यक्ष धातू व कागज बाजार और दुकान माथाडी कामगार मंडल के पद पर कार्यरत हैं। महिला की शिकायत के मुताबिक वह यहां पर कॉन्ट्रेक्ट के तौर पर कार्यरत थी।

मुंबई : पायधुनि पुलिस ने सहायक कर्मचारी कमिश्नर के खिलाफ छेड़खानी करने के मामले एफआईआर दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि असिस्टेंट कमिश्नर ने उन्हें अपने केबिन में बुलाया और पदोन्नति देने के नाप पर उन्हें गलत तरीके से छुआ। जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने पयाधुनि पुलिस थाने में की और फिर संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।

पयाधुनि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में दिनेश दाभाड़े (49) नामक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दाभाड़े सहाय्यक कर्मचारी आयुक्त, अध्यक्ष धातू व कागज बाजार और दुकान माथाडी कामगार मंडल के पद पर कार्यरत हैं। महिला की शिकायत के मुताबिक वह यहां पर कॉन्ट्रेक्ट के तौर पर कार्यरत थी।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

2019 में उनको नौकरी मिली थी और उसकी पदोन्नति भी हुई है। महिला का आरोप है कि उसे सहायक लेखपाल के पद पर पदोन्नति के लिए उसे दाभाड़े ने अपने केबिन में बुलाया, वह खाना खाने के बाद केबिन में गई और कुर्सी पर बैठी। तभी दाभाड़े पदानोन्नति की बात करते हुए उसके पास आया और शिकायतकर्ता महिला का हाथ पकड़ने लगा और उसके पीठ पर हाथ लगाया, जिससे उसके मन में लज्जा उत्पन्न हुई।

Read More मोबाइल फोन विवाद के चलते युवक का अपहरण; मालवानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

यह बात उसने दूसरे दो कर्मचारियों को भी बताया। उसका आरोप है कि उसे अब आकर उसकी सर्विस समाप्त करने को लेकर एक पत्र उसे दिया गया। संबंधित मामले में महिला ने लिखित शिकायत पायधुनि पुलिस थाने में की। पायधुनि पुलिस ने इसकी एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी है, हालांकि मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More मुंबई : अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण में  6 गिरफ्तारियां

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News