महाराष्ट्र में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई , मुंबई में 218 इलाकों को पूरी तरह सील किया गया

महाराष्ट्र में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई , मुंबई में 218 इलाकों को पूरी तरह सील किया गया

महाराष्ट्र में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है. इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है. सोमवार को पुणे में 16, मुंबई में 11 व महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में कोरोना पॉजिटिव के 6 मरीजों की वृद्धि हुई है.

इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 781 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में अब तक 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य हुए हैं और उन्हें उनके घर भेज दिया गया है.

Read More मुंबई में 164 स्कूल बिना इजाज़त के; हज़ारों स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को अंबरनाथ के 54 वर्षीय व्यक्ति की भाभा अस्पताल में मौत हुई है. अंबरनाथ में बुवापाड़ा इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है. इसी प्रकार सोमवार को नालासोपारा के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है.

Read More मुंबई : सड़क सुरक्षा अभियान में सेलिब्रिटी जोड़ी की भागीदारी

नालासोपारा में भी पूरे इलाके को सील किया गया है. राज्य में रविवार को अकेले 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी. आज हुई दो कोरोना मौतों से राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या को 47 तक पहुंचा दिया है. सोमवार को मुंबई में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इससे मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 469 हो गई है. पुणे में आज 16 कोरोना के मरीज पाए गए हैं, इसलिए पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है.

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में रिजल्ट के तुरंत बाद डिजीलॉकर पर मिलेगी डिग्री, मंत्री का निर्देश

राज्य में सोमवार को कुल 781 कोरोना पीड़ितों का इलाज जारी है. मुंबई में कोरोना के कहर को देखते हुए 218 इलाकों को पूरी तरह सील किया गया है. सोमवार को दादर में एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है. उसका इलाज हिंदुजा अस्पताल में हो रहा है. दादर में शिवाजी पार्क इलाके को भी सील कर दिया गया है.

Read More मुंबई : एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- उनका हाल ‘तुम लड़ो, हम कपड़े संभालते हैं’ जैसा

Tags: