राहुल गांधी की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगी... 14 साल बाद गांधी परिवार का दौरा, 47 साल तक कांग्रेस का गढ़ रहा    

Rahul Gandhi's Nyaya Yatra will reach Nandurbar in Maharashtra... Gandhi family's visit after 14 years, which was a stronghold of Congress for 47 years

राहुल गांधी की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगी... 14 साल बाद गांधी परिवार का दौरा, 47 साल तक कांग्रेस का गढ़ रहा    

कांग्रेस के लिए यह जगह कई मायनों में खास है। 2010 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड की लॉन्चिंग के लिए नंदुरबार के तेंभली गांव को चुना था। नंदुरबार एसटी सीट महाराष्ट्र का एक संसदीय क्षेत्र है। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी के साथ-साथ उनकी पत्नी सोनिया गांधी भी महाराष्ट्र में नंदुरबार सीट से कांग्रेस के अभियान की शुरुआत करती थीं।

मुंबई : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज राहुल महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगे। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। 47 साल तक यहां की लोकसभा सीट से कांग्रेस को कोई हरा नहीं पाया था। पिछली बार 2010 में सोनिया गांधी ने नंदुरबार का दौरा किया था। करीब 14 साल बाद गांधी परिवार से कोई सदस्य यहां जा रहा है।

कांग्रेस के लिए यह जगह कई मायनों में खास है। 2010 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड की लॉन्चिंग के लिए नंदुरबार के तेंभली गांव को चुना था। नंदुरबार एसटी सीट महाराष्ट्र का एक संसदीय क्षेत्र है। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी के साथ-साथ उनकी पत्नी सोनिया गांधी भी महाराष्ट्र में नंदुरबार सीट से कांग्रेस के अभियान की शुरुआत करती थीं।

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...

1998 में, सोनिया गांधी ने नंदुरबार में एक विशाल रैली को संबोधित करके अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जहां उन्होंने घोषणा की थी कि वह सत्ता का कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगी। उस वक्त कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 33 सीटें जीतीं थीं। 1967 के बाद से, 2014 और 2019 को छोड़कर, कांग्रेस ने नंदुरबार से हर बार जीत हासिल की है।

Read More शिवसेना (UBT)ने बताया अबू आजमी की पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रही है

हालांकि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता दिवंगत माणिकराव गावित ने 1981-2009 तक रिकॉर्ड नौ बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि 2014 में माणिकराव को भाजपा की डॉ हीना गावित से हार मिली। इसके बाद 2019 में भी यह सीट बीजेपी के खाते में आई।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन