मुंबई को मिला एक और मेडिकल कॉलेज ; 100 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला
Mumbai gets another medical college; 100 students will get admission
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को और एक मेडिकल कॉलेज मिल गया है। जेजे ग्रुप ऑफ अस्पताल के अधीन आनेवाले गोकुलदास तेजपाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित कर इसे नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में प्रवेश शुरू किया जाएगा।
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को और एक मेडिकल कॉलेज मिल गया है। जेजे ग्रुप ऑफ अस्पताल के अधीन आनेवाले गोकुलदास तेजपाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित कर इसे नए शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में प्रवेश शुरू किया जाएगा। इसकी घोषणा राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रिफ ने की है। 100 सीटों की क्षमता वाले इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने के बाद मुंबई में मेडिकल कॉलेज की संख्या छह हो गई है।
इसमें से 4 मेडिकल कॉलेज मुंबई मनपा के अधीन आते हैं। दक्षिण मुंबई में एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव बीते 11 वर्षों से राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग में विभिन्न कारणों से लटका था। यह प्रस्ताव डीएमईआर के तत्कालीन निदेशक डॉ. प्रवीण शिंगारे ने तैयार किया था। बीते कुछ महीनों से 11 वर्षों के इस पुराने प्रस्ताव पर फिर से हलचल शुरू हुई और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के प्रयासों से गोकुलदास तेजपाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया।
जीटी अस्पताल के 500 बेड की क्षमता मेडिकल कॉलेज के तय मानक में सटीक भी बैठती है। इस कॉलेज के शुरू होने से मुंबई में राज्य सरकार के दो और मुंबई मनपा के 4 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 27 तक पहुंच जाएगी। यह भी पढ़े -23 मार्च से नांदेड़-पुणे विमान सेवा, होली पर स्पेशल ट्रेन चलाएगी मध्य रेल


