मुंबई हवाई अड्डे पर युगांडा की महिला को 8.9 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ किया गया गिरफ्तार...

Ugandan woman arrested with cocaine worth Rs 8.9 crore at Mumbai airport...

मुंबई हवाई अड्डे पर युगांडा की महिला को 8.9 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ किया गया गिरफ्तार...

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर मंगलवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और महिला यात्री को पकड़ लिया। वह एंटेबे से नैरोबी के रास्ते मुंबई पहुंची थी।

मुंबई : युगांडा की एक महिला को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8.9 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे उसने अपने बालों की विग और अंतःवस्त्र में छुपाकर रखे थे।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर मंगलवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और महिला यात्री को पकड़ लिया। वह एंटेबे से नैरोबी के रास्ते मुंबई पहुंची थी।

Read More दादर, माहिम, अक्सा, मनोरी, गोराई, मार्वे के समुद्र तट असुरक्षित

उन्होंने बताया कि डीआरआई के अधिकारियों को शुरुआत में उसके सामान से कुछ नहीं मिला, लेकिन जब उसके बालों की विग और पहने हुए अंतःवस्त्र की जांच की गई तो उससे 890 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

अधिकारी ने बताया कि युगांडा की महिला नागरिक असामान्य तरीका अपनाकर मादक पदार्थ की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी, जिससे मादक पदार्थ का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी