मनपा की कल्याण में अवैध फेरीवालों पर बड़ी कार्रवाई... दर्जनों हाथ गाड़ी, शेड और स्टाल हटाये गए

Municipal Corporation takes major action against illegal hawkers in Kalyan... Dozens of hand carts, sheds and stalls removed

मनपा की कल्याण में अवैध फेरीवालों पर बड़ी कार्रवाई...  दर्जनों हाथ गाड़ी, शेड और स्टाल हटाये गए

कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका की आयुक्त इंदुराणी जाखड़ के आदेशानुसार कल्याण पूर्व के आई वार्ड की सहायक आयुक्त हेमा मुंबेकर ने दो अनिधिकृत दुकान पर तोड़क कार्रवाई किया। तथा फुटपाथ पर अड़चन पैदा करने वाले फेरीवालों पर कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर रास्ते को आने जाने वाले नागरिको के लिए रास्ता साफ किया।

कल्याण: कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका की आयुक्त इंदुराणी जाखड़ के आदेशानुसार कल्याण पूर्व के आई वार्ड की सहायक आयुक्त हेमा मुंबेकर ने दो अनिधिकृत दुकान पर तोड़क कार्रवाई किया। तथा फुटपाथ पर अड़चन पैदा करने वाले फेरीवालों पर कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर रास्ते को आने जाने वाले नागरिको के लिए रास्ता साफ किया।

ठीक इसी प्रकार शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाले नौ शेड और 7 हाथगाडी पर कार्रवाई किया। उक्त कार्रवाई मनपा कर्मचारी और एक जेसीबी के माध्यम से किया गया।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

ठीक इसी क्रम में कल्याण पश्चिम क वार्ड के सहायक आयुक्त तुषार सोनावणे शिवाजी चौक से पुष्पराज होटल,दीपक होटल, स्टेशन क्षेत्र के आसपास बैठे अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया। 12 हाथ गाड़ी,15 स्टाल और शेल्डस को हटाने का काम किया। मनपा कर्मचारी के अलावा एक जेसीबी,एक डंपर और 5 मजदूर की सहायता से उक्त कार्रवाई की गई।

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार