सबसे अधिक दंगे महाराष्ट्र में, 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल 

Maximum riots in Maharashtra, more than 20 policemen injured

सबसे अधिक दंगे महाराष्ट्र में, 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल 

मुंबई: महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पुख्ता और सबसे ज्यादा एडवांस होने के राज्य सरकार के दावे की पोल एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट ने खोल दी है। एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में महाराष्ट्र में हिंसा और दंगों की घटनाओं में खासी वृद्धि दर्ज की गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पुख्ता और सबसे ज्यादा एडवांस होने के राज्य सरकार के दावे की पोल एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट ने खोल दी है। एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में महाराष्ट्र में हिंसा और दंगों की घटनाओं में खासी वृद्धि दर्ज की गई है। इस वजह से रिपोर्ट में महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक दंगे की घटनाओं वाले राज्य के रूप में दर्ज है।

रिपोर्ट का दावा है कि महाराष्ट्र में 2022 में कुल 8,218 दंगे के मामले दर्ज किए गए, जिनसे 9,558 लोग प्रभावित हुए। वहीं 28 मामले सांप्रदायिक एवं धार्मिक और 75 मामले राजनीतिक हिंसा के दर्ज हुए, जबकि 25 अन्य मामले जाति संबंधित संघर्षों से जुड़े दर्ज हुए। दंगों के मामले में 4,736 केसों के साथ बिहार दूसरे स्थान पर है, जबकि 4,478 केसों के साथ उत्तर प्रदेश देशभर में तीसरे स्थान पर है।

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया


31 मार्च: छत्रपति संभाजी नगर में दो समूहों के बीच मामूली बहस के कारण दंगा की घटना में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस के कई वाहन जला दिए गए। 15 मई: अकोला शहर में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा भड़की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत, जबकि दर्जन भर लोग घायल हुए थे। सप्ताह भर इंटरनेट सेवा प्रभावित रही थी। 8 जून : कोल्हापुर जिले में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू समर्थक संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पथराव, तोड़फोड़ और हिंसा हुई थी। 36 लोग गिरफ्तार हुए थे। 18 सिंतबर: सातारा जिले में सोशल मीडिया पर महापुरुषों को लेकर किए एक विवादित पोस्ट के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, जबकि 10 लोग घायल हुए थे। धारा 144, इंटरनेट पाबंदी और एसआरपीएफ की तैनाती के बाद 23 लोग पकड़े गए थे।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार