NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड गए थे मराठा समाज का समर्थन करने... आंदोलनकारियों ने मंच से भगाया
NCP MLA Jitendra Awhad had gone to support the Maratha community... the agitators chased him away from the stage
इसी के मद्देनजर मराठा समाज ने NCP के पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड को भी समाज के गुस्से का दंश झेलना पड़ा।दरअसल, इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व NCP विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड मराठा समाज की तरफ से चल रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थाने के रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान मराठा कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र आव्हाड को पहले तो एक मराठा लाख मराठा की नारे की तीन बार घोषणा करने को बोला।
ठाणे: महाराष्ट्र में इन दिनों मराठा समाज की तरफ से सांसद विधायकों के कार्यक्रम का बहिष्कार किया जा रहा है। मराठाओं के आरक्षण के लिए समाज की तरफ से जगह-जगह पर मंत्री सांसद और विधायकों का गाड़ियों को रोका जा रहा है।
साथ ही उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर एक मराठा लाख मराठा की नारे दिए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर मराठा समाज ने NCP के पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड को भी समाज के गुस्से का दंश झेलना पड़ा।
दरअसल, इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व NCP विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड मराठा समाज की तरफ से चल रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थाने के रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान मराठा कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र आव्हाड को पहले तो एक मराठा लाख मराठा की नारे की तीन बार घोषणा करने को बोला।
इसके बाद जब जितेंद्र स्टेज पर चढ़े तो कुछ मराठा कार्यकर्ताओं को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने जितेंद्र को स्टेज से नीचे उतरने को कहा। साथ ही कहा कि यह स्टेज मंत्री सांसद व विधायकों के लिए नहीं है बल्कि यह सिर्फ मराठा समाज के सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए है।
वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने उन कार्यकर्ताओं को समझने की काफी कोशिश की। लेकिन वो नहीं मान रहे थे। मामले को गरम होता देख स्टेज पर बैठे कुछ अन्य मराठा कार्यकर्ताओं ने विधायक का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा बुझा के मौके से रवाना कर दिया।


