जीजाजी के गुप्तांग पर साले ने चाकू से किया वार... जीजा बहन पर करता था अत्याचार, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Brother-in-law attacked brother-in-law's private parts with a knife... Brother-in-law used to torture sister, case registered against 4 people

जीजाजी के गुप्तांग पर साले ने चाकू से किया वार... जीजा बहन पर करता था अत्याचार, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बिपिन हरिलाल चौधरी (34) अंबरनाथ पश्चिम के कमलाकर नगर इलाके में रहता है। बिपिन की शादी प्रियंका कनौजिया से हुई है। चूंकि कुछ दिनों से बिपिन का प्रियंका से अक्सर झगड़ा होता रहता था, इसलिए प्रियंका मायके चली गयी, जो ससुराल के पास ही है।

अंबरनाथ : दामाद की ससुराल वालो ने मिलकर जमकर पिटाई की और साले ने गुस्से में जीजा के गुप्तांग को चाकू से बुरी तरह जख्मी कर दिया। पीड़ित दामाद की शिकायत पर अंबरनाथ पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मायके वालों का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी को तकलीफ देता है। 

बिपिन हरिलाल चौधरी (34) अंबरनाथ पश्चिम के कमलाकर नगर इलाके में रहता है। बिपिन की शादी प्रियंका कनौजिया से हुई है। चूंकि कुछ दिनों से बिपिन का प्रियंका से अक्सर झगड़ा होता रहता था, इसलिए प्रियंका मायके चली गयी, जो ससुराल के पास ही है।

Read More नासिक में अवैध दरगाह को तोड़ने पहुंची टीम पर लोगों की भीड़ ने किया पथराव 

बिपिन के ससुर चिंतामणि रामदास कनौजिया (45), चचेरे ससुर संतोष कनौजिया (46), साला साहिल चिंतामणि कनौजिया (22) और प्रियंका कनौजिया (28) ने बिपिन को बातचीत के लिए घर बुलाया बातचीत के दौरान बात बढ़ गई और बिपिन को उसके ससुर चिंतामणि और चचेरे ससुर संतोष ने उसे बेरहमी से पीटा, जबकि साले साहिल ने जीजाजी के हाथ और गुप्तांग पर चाकू से वार कर दिया। 

Read More मुंबई : अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते ने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

बिपिन चौधरी ने इस मामले की शिकायत अंबरनाथ पुलिस में दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी चिंतामणि, संतोष, साहिल, प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस उपनिरीक्षक एनबी मुंडे इस मामले की जांच कर रहे है। 

Read More महाराष्ट्र में वक्फ संपत्ति हड़पने वालों पर अब कड़े एक्शन की तैयारी