वाशी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fake call center busted in Vashi, case registered against 23 people

वाशी में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 

ठाणे: नवी मुंबई  के वाशी इलाके में पुलिस ने एक मॉल से संचालित किए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया तथा इस संबंध में उसके मालिक और प्रबंधक सहित 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

कॉल सेंटर पर छापेमारी

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधि के रूप में पेश किया तथा वहां के लोगों को वियाग्रा और सियालिस जैसी दवाएं बेचीं। आरोपियों ने लोगों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जानकारी ली और उन्हें धोखा दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को कॉल सेंटर पर छापेमारी कर वहां से 3.97 लाख रुपये मूल्य की हार्ड डिस्क और बिजली के सामान तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

फर्जी नामों का इस्तेमाल

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 


अधिकारी ने बताया कि आरोपी कुछ सॉफ्टवेयर का उपयोग करके कॉल करते थे। कॉल सेंटर के मालिक ने कथित तौर पर मुंबई के मलाड स्थित एक व्यक्ति से अमेरिकी लोगों का डेटा खरीदा और कर्मचारियों ने दवाई बेचने के लिए उन लोगों को फोन करने के वास्ते फर्जी नामों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि दवाओं की बिक्री से प्राप्त आय खारघर इलाके में एक बैंक शाखा में एक भारतीय कंपनी के खाते में जमा की गई थी।

13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 419, 420 और 34 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नवी मुंबई पुलिस ने भी शनिवार को नेरुल इलाके में एक मॉल से संचालित हो रहे ऐसे ही फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और उस संबंध में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Tags: