पालघर में व्यक्ति गिरफ्तार, 7.75 लाख रुपये की मेफेड्रोन जब्त

Man arrested in Palghar, Mephedrone worth Rs 7.75 lakh seized

पालघर में व्यक्ति गिरफ्तार, 7.75 लाख रुपये की मेफेड्रोन जब्त

पालघर: महाराष्ट्र  के पालघर जिले में पुलिस ने 47 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.75 लाख रुपये की मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) जब्त की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नाला सोपारा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वियजसिंह बागल ने बताया कि पुलिस ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को नाला सोपारा इलाके में मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

उन्होंने बताया कि व्यक्ति के पास से तलाशी के दौरान एक बैग मिला जिसमें से 7.75 लाख रुपये मूल्य का 77.50 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने उसके पास से 1.40 लाख रुपये नकद और उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नाला सोपारा थाने में वर्ष 2017 से 2022 तक मादक पदार्थ तस्करी के पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

Tags: