मुंबई में मौसम ने करवट ली; न्यूनतम तापमान तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Weather took a turn in Mumbai; minimum temperature recorded at 13.7 degrees Celsius

मुंबई में मौसम ने करवट ली; न्यूनतम तापमान तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मुंबई में मौसम ने करवट ली है और सोमवार की सुबह काफी सर्द रही। मुंबई के सांताक्रूज में सोमवार को न्यूनतम तापमान तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। महाराष्ट्र में मिले जनमत के पीछे ईवीएम का प्रभाव, महाविकास आघाड़ी नेता ने अजित पवार को क्यों दी बधाई? जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे समेत कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है और ठंड बढ़ गई है।

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौसम ने करवट ली है और सोमवार की सुबह काफी सर्द रही। मुंबई के सांताक्रूज में सोमवार को न्यूनतम तापमान तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। महाराष्ट्र में मिले जनमत के पीछे ईवीएम का प्रभाव, महाविकास आघाड़ी नेता ने अजित पवार को क्यों दी बधाई? जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे समेत कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है और ठंड बढ़ गई है।

मुंबई के सांताक्रूज मौसम केंद्र पर आज (9 दिसंबर) न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से मुंबईवासियों के लिए आज की सुबह दिसंबर 2018 के बाद से अब तक की दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह रही। बताया जा रहा है कि इन 6 वर्षों में दिसंबर के महीने में मुंबई शहर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरा।

Read More मुंबई : हत्या के एक मामले में आरोपी सबूतों के अभाव में बरी 

कुछ दिन पहले ही मुंबई में पारा 16.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान था। लेकिन फिर मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शुरू हो गई। एक सप्ताह से भी कम समय पहले 4 दिसंबर को मुंबई में 16 वर्षों में दिसंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। लेकिन महज बीते तीन दिनों में मुंबई में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई और आस-पास के जिलों में इस सप्ताह में अभी और अधिक ठंड पड़ सकती है।

Read More मुंबई : ईडी ने 13.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त