शिवसेना सांसद की कार ने संजय गांधी नेशनल पार्क में हिरण को कुचला

शिवसेना सांसद की कार ने संजय गांधी नेशनल पार्क में हिरण को कुचला

मुंबई : शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित की कार ने बुधवार को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) में हिरण को कुचल दिया। उद्यान मुख्य संरक्षक और एसजीएनपी डायरेक्टर अनवर अहमद ने कहा कि एक व्यक्ति के खिलाफ रश ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है। एसजीएनपी के सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम को हुई जब गावित के नाम से रजिस्टर्ड एसयूवी ने एक धब्बेदार हिरण को टक्कर मारी। यह हादसा तब हुआ जब हिरण एसजीएनपी के भीतर त्रिमूर्ति स्टेशन से सटे सड़क को पार कर रहा था।

मिड-डे में छपी खबर के मुताबकि एसजीएनपी के एक अन्य सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह घटना शाम लगभग 6-6.30 बजे हुई। कार एसजीएनपी मुख्य द्वार की ओर जा रही थी तब इसने गांधी टेकड़ी के पास हिरण को टक्कर मार दी। मेन गेट पर ड्राइवर ने इस हादसे की जानकारी दी। इसके बाद हिरन को एसजीएनपी पशु अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Read More मुंबई के 'स्पेयर पार्ट्स' वाले खेल में 10 करोड़ की सेंधमारी: पुलिस फाइल में अटकी अनुमति, आरोपियों ने चली चाल

सूत्रों ने पुष्टि की कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और वन अपराध के तहत केस दर्ज किया गया है। हिरण को टक्कर मारने वाली सफेद एसयूवी को एसजीएनपी डायरेक्टर के ऑफिस के बाहर पार्क किया गया। 2017 मार्च में रिवर मार्च ग्रुप के एक सदस्य द्वारा दायर आरटीआई से पता चला कि एसजीएनपी के अंदर कुल आठ जानवर मारे गए हैं।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में 20 से 22 अप्रैल के बीच आंधी-बारिश की संभावना... मेघगर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार

अनवर ने कहा कि हम एसजीएनपी के अंदर ड्राइविंग कानूनों का पालन करने के लिए वाहन चालकों से अपील करना चाहते हैं। हम पर्यटकों के बीच जागरूकता पैदा कर रहे हैं और जल्द ही एक अभियान शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

Read More अहिल्यानगर : डीआरडीओ ने वीआरडीई अहिल्यानगर में उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म का किया अनावरण

एसजीएनपी में घूमने वाले लोगों ने पर्यटकों द्वारा बार-बार रश ड्राइविंग की शिकायत की है और अधिकारियों की कोशिशों के बावजूद, गाडियों की स्पीड अधिक बनाए रखते हैं। अपनी गाड़ी ने पार्क में आने वालों के लिए को 20 किमी प्रति घंटे से नीचे ड्राइव करने के लिए कहा गया। इसके लिए बोर्ड भी लगे हुए हैं।

Read More मुंबई : मेडिकल काउंसिल चुनाव में कमजोर मतदान

Tags: