CM उद्धव ठाकरे ने मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने मुंबई में आरे मेट्रो कार शेड निर्माण के खिलाफ आंदोलन करने वाले पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने का फैसला किया है.

CM उद्धव ठाकरे ने मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने मुंबई में आरे मेट्रो कार शेड निर्माण के खिलाफ आंदोलन करने वाले पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने का फैसला किया है.

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को एक्शन में आ गए. उन्होंने रविवार की शाम मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने मुंबई में आरे मेट्रो कार शेड निर्माण के खिलाफ आंदोलन करने वाले पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने का फैसला किया है. मीडिया से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने आरे मेट्रो कार शेड के खिलाफ आंदोलन करने वाले कई पर्यावरणविदों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आदेश दिया है.बता दें, मुंबई में आरे मेट्रो कार शेड निमार्ण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों का काटा जा रहा था, जिसके विरोध में लोग सड़कों पर आग गए थे और विरोध प्रदर्शन किए गए थे. जिसके बाद कई लोगों को पुलिस ने काम में बाधा पहुंचाने के लिए गिरफ्तार करते हुए उनके ऊपर केस दर्ज किया था.

Tags: