भिवंडी शहर में पुलिस को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, लिव-इन पार्टनर और दोस्त की भूमिका संदिग्ध

Police found mutilated body of woman in Bhiwandi city, role of live-in partner and friend questionable

भिवंडी शहर में पुलिस को महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, लिव-इन पार्टनर और दोस्त की भूमिका संदिग्ध

 

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पुलिस ने एक कमरे से 36 वर्षीय महिला का शव बेहद सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया है।पुलिस को हत्या में उसके लिव-इन पार्टनर और एक महिला मित्र की भूमिका पर संदेह है और कथित तौर पर उन दोनों का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कम से कम तीन-चार दिन पहले गला रेतकर की गई होगी. 

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

जिस जगह पर मृतक महिला रहती थी, उसके मालिक ने सोमवार रात पुलिस को कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी, जो कोनगांव इलाके में स्थित है।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि महिला रसोई में मृत पड़ी थी।'' 

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान हो गई है. पड़ोसियों के अनुसार, पीड़िता तलाकशुदा थी जो पिछले 11 महीने से कमरे में रह रही थी। 

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

Tags: