सीएम उद्धव ठाकरे ने कही पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर यह भावुक बात!

सीएम उद्धव ठाकरे ने कही पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर यह भावुक बात!

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना दोस्त बताया है. सदन में बोलते हुए उद्धव ने कहा, कहा, मैंने देवेंद्र फडणवीस से बहुत कुछ सीखा है और मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा.’ सदन में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह कभी देवेंद्र फडणवीस को विपक्षी नेता नहीं कहेंगे. बता दें पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नेता विपक्ष चुना गया है. ठाकरे ने कहा, मैं आपको (फडणवीस) को नेता विपक्ष नहीं कहूंगा बल्कि मैं आपको एक जिम्मेदार नेता कहूंगा. अगर आप हमारे साथ सही रहे होते तो आज यह (बीजेपी-शिवसेना टकराव) सब नहीं होता.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैं एक भाग्यशाली मुख्यमंत्री रहा हूं क्योंकि जो मेरा विरोध करते थे वह अब मेरे साथ और जिनके मैं साथ हुआ करता था अब वह विपक्ष में चले गए हैं.’ उन्होंने मैं यहां अपने भाग्य और लोगों के आशीर्वाद से आया हूं. मैंने कभी किसी से नहीं कहा कि मैं यहां आऊंगा लेकिन मैं आ गया. इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि वह अब भी हिंदुत्व की विचारधारा के साथ हैं और इस विचाराधारा को वह कभी नहीं छोड़ेंगे.

Read More नासिक : एसआईटी ने अशोक खराट केस में रूपाली चाकणकर को समन भेजा

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला
मुंबई : मालाड से धारावी तक १५ ठिकानों पर छापे..१३.६९ लाख रुपए का माल जब्त, १६ गिरफ्तार