टोरेंट पावर के खिलाफ मोर्चा निकालने वाले 37 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज़ 

Case filed against 37 protesters who took out a march against Torrent Power

टोरेंट पावर के खिलाफ मोर्चा निकालने वाले 37 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज़ 

मुस्तकीम खान

 

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

भिवंडी ।। टोरंट पावर के खिलाफ मोर्चा निकालने वाले महाविकास संघर्ष समिति के 37 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किए जाने की जानकारी पुलिस प्रशासन ने सोमवार को दी है ।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

शहर में बिजली वितरण और बिल वसूली करने वाली टोरेंट पावर कंपनी पर मनमाने प्रबंधन का आरोप लगाते हुए महाविकास संघर्ष समिति ने शुक्रवार 1 सितंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से टोरेंट पावर कार्यालय तक मार्च का आयोजन किया था जिस पर भिवंडी पुलिस ने कानून-व्यवस्था पर प्रश्न उपस्थित न हो इस के लिए विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था । पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा निकाला था जिसमें सैकड़ों नागरिक शामिल हुए थे।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

पुलिस की अनुमति के बिना मोर्चा निकालने के कारण महाविकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी पूर्व सांसद सुरेश टावरे, पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, पूर्व विधायक राशिद ताहिर मोमिन, एनसीपी शहर अध्यक्ष शोएब खान गुड्डु, कामरेड विजय कांबले, शरद पाटिल, मनोज गगे, विश्वास थले, पूर्व नगरसेवक मतलूब सरदार, पंकज गायकवाड़, रवीश मोमिन, तुफेल फारूकी, अरुण पाटिल, प्रतीक जंगलानी, नसीम खान, जयमाला पाटिल, अरविंद म्हात्रे, संदीप म्हात्रे, जावेद फारूकी, दुर्गेश नाइक सहित शहर के कुल 37 लोगों के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

Tags: