राष्‍ट्र आज 26/11 के मुम्‍बई आंतकी हमले के ग्‍यारह वर्ष पूरे होने पर शहीदों को याद कर रहा है

राष्‍ट्र आज 26/11 के मुम्‍बई आंतकी हमले के ग्‍यारह वर्ष पूरे होने पर शहीदों को याद कर रहा है

राष्‍ट्र आज 26/11 के मुम्‍बई आंतकी हमले के ग्‍यारह वर्ष पूरे होने पर शहीदों को याद कर रहा है। इस अवसर पर शहर भर में विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आंतकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन पाकिस्‍तान के आंतकी संगठन लश्‍कर ए तैय्यबा ने आंतकी हमला किया था। इस हमले में 18 पुलिस अधिकारियों, दो राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्डों सहित 166 लोगों को जान गंवानी पड़ी।

Read More मुंबई : जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोप; १००० करोड़ के टेंडर रद्द

संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2008 में आज ही के दिन हुए मुम्बई आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को याद किया। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि आतंकवादी ताकतों ने भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना की छवि बिगाड़ने के लिए वही दिन चुनाव जिस दिन वह अपना लोकतंत्र दिवस मना रहा था।

Read More मुंबई : रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, कोच जलकर खाक

मुम्‍बई के पुलिस कमिश्‍नर संजय बर्वे ने कहा है कि मुम्‍बई पुलिस अब ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस बल और त्‍वरित कार्रवाई दलों को शहरी आतंकवाद से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्‍य में शहर को ऐसी घटनाओं का सामना नहीं करना पड़े। उन्‍होंने पुलिस बल के आंख और कान बने रहने के नागरिकों के प्रयासों की भी सराहना की। 2008 के मुकाबले अब मुम्‍बई में विभिन्‍न स्‍थानों पर पांच हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं जो हर समय वास्‍तविक स्थिति की जानकारी देते हैं। इसके अतिरिक्‍त तटरक्षक बल को भी समुद्र के रास्‍ते होने वाले हमलों को नाकाम करने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही, मुंबई पुलिस की ड्रोन इकाई द्वारा भी मानव रहित विमानों द्वारा किए जाने वाले किसी हमले को रोकने के लिए आसमान से निगरानी की जाती है।

Read More मुंबई : पॉश सोसायटी में दहशत, शिकार की तलाश में घूमता दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत