भारत में भी ‘वैगनर ग्रुप’, पुतिन की तरह मोदी को भी जाना होगा, सामना संपादकीय में BJP पर बड़ा हमला
Big attack on BJP in Saamana editorial...
सामना संपादकीय में लिखा गया है कि साल 2024 में क्या परिणाम आएगा इसका फैसला ईवीएम नहीं बल्कि जनता करेगी।
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के मुखपत्र सामना अखबार के संपादकीय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा गया है। सामना संपादकीय में लिखा गया है कि पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी सत्ता से जाना होगा। बिहार की राजधानी पटना में ‘वैगनर ग्रुप’ ने यह तय किया है। अखबार ने संपादकीय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथ लिया है। दरअसल अमित शाह ने विपक्ष की इस मीटिंग को महज फोटो सेशन करार दिया था। सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है कि आज पुतिन के देश में क्या हो रहा है? पुतिन की ओर से अपनी सुविधा के लिए तैयार किए गए वैगनर ग्रुप नामक सेना ने ही पुतिन के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है। सामना संपादकीय ने लिखा है कि रूस में बीते कई सालों में हुए चुनाव महज छलावा थे। पुतिन के लोग गड़बड़ी करके चुनाव जीतते रहे और संसद पर कब्जा किया। हिंदुस्थान में भी यही चल रहा है अब लोगों के मन में क्रांति की भावना निर्माण हो रही है....Big attack on BJP in Saamana editorial...
.jpg)
मोदी को बगावत का सामना करना पड़ेगा
शिवसेना के मुखपत्र सामना संपादकीय ने लिखा है कि बीजेपी ने सत्ता को बरकरार रखने के लिए कई बिकाऊ लोगों को अपने इर्द-गिर्द रक्षक बनाकर खड़ा किया है। कल यही लोग सबसे पहले नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर वार करेंगे और सड़क पर उतरेंगे। पुतिन के मामले में यही हुआ है, पुतिन के खिलाफ बगावत से साफ हो गया है। वैगनर ग्रुप की सशस्त्र सेना को रौंद डालेंगे, ऐसा ताव पुतिन ने दिखाया लेकिन उनसे हुआ नहीं। किसी भी तानाशाह के मन में ऐसी दहशत कभी न कभी निर्माण होती है। पुतिन हो या मोदी, उन्हें बगावत का सामना करना ही पड़ता है...Big attack on BJP in Saamana editorial...
कुछ दिन पहले पटना में 17 प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक हुई थी। विपक्ष की इस बैठक के बाद अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा था, विपक्षी लोग तस्वीर खिंचवाने के लिए इकठ्ठा हुए थे। अमित शाह ने कहा कि कितने भी विपक्षी दल एक साथ आ जाएं। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें जीतने से कोई नहीं रोक पायेगा। शाह के इस बयान पर सामना संपादकीय में तंज कसा गया है...Big attack on BJP in Saamana editorial...
सामना ने लिखा है कि अमित शाह ने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रतिक्रिया दी है। देश में 'फोटो प्रेमी' कौन है? यह 140 करोड़ जनता प्रतिदिन देखती है। फोटो या लोकप्रियता के आड़े आनेवाले अपने ही नेताओं, मंत्रियों को वैसे ढकेल कर दूर किया जाता है। यह पीएम मोदी ने कई बार दिखा दिया है....Big attack on BJP in Saamana editorial...


