महाराष्‍ट्र: पुणे-सतारा हाईवे पर अजीब हादसा, 4 वाहन टकराए, बस पलटी, 4 लोगों की मौत

Accident on Pune- Satara highway....

महाराष्‍ट्र: पुणे-सतारा हाईवे पर अजीब हादसा, 4 वाहन टकराए, बस पलटी, 4 लोगों की मौत

पुणे-सतारा हाईवे पर रव‍िवार सुबह एक भयानक और अजीबोगरीब हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबक‍ि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ द‍िया। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा चार वाहनों की टक्‍कर से हुआ है।

पुणे: महाराष्‍ट्र में पुणे जिले के वरवे गांव की सीमा में पुणे-सतारा हाईवे पर एक अजीबोगरीब हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 वाहन आपस में टकरा गए। इससे भीषण हादसा हो गया। वाहनों में 2 कंटेनर और 2 बसें शामिल हैं। प्राइवेट बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है...

pune-satara-highway-accident-news-100912443

Read More मतदान से पहले नासिक के एक होटल से 1.98 करोड़ रुपये की राशि जब्त 

इस हादसे के चलते रव‍िवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर भीषण जाम लग गया। हाईवे पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुणे की ओर आ रहे एक कंटेनर को राज्य परिवहन (एसटी) बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एसटी बस टक्कर मारने के बाद मौके पर ही पलट गई। वहीं एक कार ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि सामने आ रही है कार में सवार यात्री सुरक्षित हैं।

Read More वक्फ बिल में संशोधन होकर रहेगा… ठाकरे-पवार कितना भी कर लें विरोध - अमित शाह

अचानक हुई इस दुर्घटना से पुणे-सतारा हाईवे पर भीषण जाम लग गया। हादसा होने के कारण पुल‍िस की एक टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। जानकारी सामने आई है कि एसटी बस में 20 से ज्यादा यात्री हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

Read More  बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने शिरडी में श्री साईंबाबा संस्थान में फूल और माला चढ़ाने की अनुमति दी

उधर, जाम की समस्या को दूर करने के लिए हाईवे पुलिस का काम जारी है। हादसा भोर आगर इलाके में हुआ। स्थानीय नागरिकों की ओर से राहत कार्य जारी है। पुणे-सतारा हाईवे मौत का जाल बनता जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसा एसटी चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। घटना की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Read More सीएम शिंदे ने राणा दंपती को महायुति के अनुशासन का पालन करने की सलाह दी

Today's Epaper

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की
नई दिल्ली : मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं - तारिक अनवर
बीएमसी चुनाव 2025: लॉटरी से तय हुई एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण
नवी मुंबई में सुरक्षा कड़ी: यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान
मुंबई : ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग; रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश, सामूहिक अवकाश पर चले गए
मुंबई : निकाय चुनाव नज़दीक आते ही, राज्य भर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन; ठेकेदारों का बकाया चुकाना शुरू