मुंबई के कांदिवली में मेट्रो साइट पर गार्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई के कांदिवली में मेट्रो साइट पर गार्डर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई : एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुई जहां मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी जे कुमार का एक कर्मचारी अरशद शेख (25) एक ट्रेलर के पीछे सुरक्षा वाहन से आ रहा था। ट्रेलर दहिसर गार्डर लेकर जा रहा था।

Read More दिल्ली में 913 और मुंबई में 912 रुपये है गैस सिलेंडर की कीमत 

समता नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजू कास्बे ने बताया कि गार्डर का वजन 100 टन था और यह उस वाहन पर गिर गया जिसे शेख चलाकर ला रहा था।

Read More मुंबई : 'मराठी की कामचलाऊ जानकारी जरूरी', महाराष्ट्र सरकार के नए प्रस्ताव का विरोध; सड़कों पर आज नहीं दिखेंगे ऑटो ड्राइवर

उन्होंने बताया कि हालांकि दो अन्य यात्री बच गये क्योंकि वे वाहन से कूद गये थे जबकि शेख इसकी चपेट में आ गया।

Read More मुंबई : पार्थ पवार के वीएसआर वेंचर्स के निजी जेट से पुणे यात्रा करने के बाद विवाद

उन्होंने बताया कि ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में रिजल्ट के तुरंत बाद डिजीलॉकर पर मिलेगी डिग्री, मंत्री का निर्देश