अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम शिंदे ने किया ट्वीट, कहा- संयुक्त रूप से लड़ेंगे सभी आगामी चुनाव

CM Shinde tweeted after meeting Amit Shah, said- will fight all upcoming elections jointly

अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम शिंदे ने किया ट्वीट, कहा- संयुक्त रूप से लड़ेंगे सभी आगामी चुनाव

सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार की रात दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि वे सभी आगामी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी चुनाव, महिला सशक्तिकरण, अन्य क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्ट आदि को लेकर चर्चा की गई है। इस बात की जानकारी सीएम शिंदे ने ट्वीट कर के दी है....CM Shinde tweeted after meeting Amit Shah.....

रविवार की रात हुए बैठक के बाद सीएम शिंदे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, "कल, रविवार की रात, मैं और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलें। हमने कृषि, सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की।"

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

05_06_2023-cm_shinde_and_amit_shah_23432742

Read More मुंबई: PM मोदी की हत्या की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को अजमेर से पकड़ा

उन्होंने लिखा, "राज्य में किसान और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम चल रहा है और कई रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा है, केंद्रीय सहकारिता मंत्री से हमने यह मुलाकात इसलिए की, ताकि हमें शाह से हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहता है...CM Shinde tweeted after meeting Amit Shah...

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

साथ ही उन्होंने कहा, "इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिवसेना और भाजपा राज्य में आगामी सभी चुनाव (लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकायों के चुनाव सहित) संयुक्त रूप से लड़ेंगी। महाराष्ट्र के विकास के लिए हमारा गठबंधन मजबूत है और पिछले 11 महीनों से हमने विकास के कई फैसले लिए हैं और उन्हें लागू किया है, रुकी हुई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। भविष्य में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीत कर महाराष्ट्र को देश में सभी क्षेत्रों में नंबर एक राज्य बनाएंगे, विकास की दौड़ जारी रखेंगे।"

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

उन्होंने सीएम शिंदे और गृह मंत्री अमित शाह की इस मुलाकात पर ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने शिंदे और महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "पहले आलाकमान महाराष्ट्र में थे, लेकिन अब शिंदे का आलाकमान दिल्ली में है। वह बाला साहेब और शिवसेना की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली में 'मुजरा' करते हैं। असली शिवसेना कभी किसी के आगे नहीं झुकी। एक साल हो गया, लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ, इससे पता चलता है कि यह सरकार जा रही है....CM Shinde tweeted after meeting Amit Shah....

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा  पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा 
ठाणे : रेलवे पुलिस ने 20 साल के आदमी को नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में किया गिरफ्तार 
मुंबई : राज्य में 448 इंस्पेक्टरों की लिस्ट जारी; असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर किया जाएगा प्रमोट 
मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम