पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति और महाराष्ट्र के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की
By: Rokthok Lekhani
On
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति और महाराष्ट्र के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने किसानों की आत्म हत्या के मामले पर भाजपा नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार की भी आलोचना की। डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में इस समय बहुत सी ऐसी समस्याएं हैं जो कृत्रिम हैं। आज मुंबई में व्यवसायी समुदाय के नेताओं और पत्रकारों से बात करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र को आर्थिक मंदी का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ेगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि शासन के जिस मॉडल पर भाजपा लोगों से वोट मांग रही है वह नाकाम हो चुका है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हमेशा अपने विरोधियों पर दोषारोपण् की कोशिश करती रहती है।
Today's Epaper
Tags:


