मुंबई में बढ़ती गर्मी का असर विकास और जीडीपी पर...

Impact of rising heat in Mumbai on development and GDP

मुंबई में बढ़ती गर्मी का असर विकास और जीडीपी पर...

देश में जनवरी से अक्टूबर तक तकरीबन हर रोज खराब मौसम देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से देश को एक साथ कई सारी मौसमी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिसर्चर्स ने यह चेतावनी भी दी कि भीषण गर्मी के चलते खुले में काम करने की लोगों की क्षमता १५ फीसदी तक कम हो सकती है।

मुंबई : मुंबई गर्मी हर साल बढ़ रही है। अब इस बढ़ती गर्मी का असर हिंदुस्थान के विकास और जीडीपी पर पड़ रहा है। अत्यधिक गर्मी के चलते खेती के साथ ही अर्थव्यवस्था और लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। वैंâब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी में खुलासा हुआ है। बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन की वजह से गरीबी, असमानता और बीमारियों को खत्म करने में देश की कोशिशें भी नाकाम हो रही हैं।

इस स्टडी को स्कॉलर्स की एक टीम ने पब्लिश किया है। टीम के लीडर रमित देबनाथ ने कहा कि लू के चलते १९९२ से अब तक देश में २४ हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं। गर्मी के चलते वायु प्रदूषण बढ़ गया है और उत्तर हिंदुस्थान के पहाड़ों में मौजूद ग्लेशियर पिघलने लगे हैं।

Read More बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा नागरिकों के लिए किफायती दरों पर शुरू की गई डेब्रिस-ऑन-कॉल सेवा

देश में जनवरी से अक्टूबर तक तकरीबन हर रोज खराब मौसम देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से देश को एक साथ कई सारी मौसमी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिसर्चर्स ने यह चेतावनी भी दी कि भीषण गर्मी के चलते खुले में काम करने की लोगों की क्षमता १५ फीसदी तक कम हो सकती है।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

करीब ४८ लाख लोगों के जीवन की गुणवत्ता का स्तर गिर सकता है। इससे श्रम क्षेत्र प्रभावित होगा और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। ९० फीसदी देबनाथ के अनुसार, हिंदुस्थान के लगभग ९० फीसदी क्षेत्र गंभीर हीट जोन बन चुके हैं और ये इस गर्मी से निपटने के लिए तैयार नहीं हैं। हिंदुस्थान ने लू को अपने डिजास्टर रिलीफ पैकेज में शामिल किया है, लेकिन इन योजनाओं की रफ्तार को तेज करने की जरूरत है।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News