टिकट की आधिकारिक घोषणा होते ही कांग्रेस प्रत्याशी अशोक भाऊ जाधव के तेवर
ज़ैन सय्यद
मुंबई : अंधेरी पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से दो बार के पूर्व विधायक अशोक भाऊ जाधव को टिकट दिया गया है। टिकट की आधिकारिक घोषणा होते ही कांग्रेस प्रत्याशी अशोक भाऊ जाधव के तेवर ऐसे बदल गए हैं मानो वह सत्ताधारी पार्टी के विधायक हो। कल तक एक बेल पर फ़ोन उठाने वाले अशोक जाधव का फ़ोन दो दिनों से नही उठ रहा है। जिस कारण आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दबा दबा आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस के एक स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ता ने तो आक्रोश में यहां तक कहा की कांग्रेस के नेताओं का यही घमंड तो पार्टी को धरातल में पहुंचा चुका है। देखना इस बार फिर पिछली बार से अधिक वोटों से भाऊ हारेगा।
इतना आक्रोश क्यो यह पूछने पर वह कार्यकर्ता इस संवाददाता से ही पूछ बैठा की भाऊ के चमचे हो क्या?? हालांकि जब उसे मालूम पड़ा कि हम मीडिया से हैं तो हमारी मिन्नतें करने लगा। इस वादे के साथ कि तुम्हारा नाम नही आएगा तो उसने बोला कि चुनाव में ज़मीन पर उतर कर काम कार्यकर्ता करते हैं लेकिन भाऊ कल से टिकट का आधिकारिक एलान के बाद से ही हम ज़मीनी कार्यकर्ताओं का फ़ोन नही उठा रहे। यह ठीक है कि भाऊ के पास बहुत काम होगा लेकिन हमारा फ़ोन तो भाऊ की बेटी नगरसेविका अल्पा भी नही उठा रही। हमे कैसे पता चले कि आज की रणनीति क्या है और आज किन किन क्षेत्रों में जाना है।
वहां पर जमे कुछ अन्य कार्यकर्ताओं का भी यही मानना था कि पार्टी की दुर्गति का मुख्य कारण यही है कि नेता पार्टी कार्यकर्ता की बात नही सुनते। पिछले काफी दिनों से लगातार आम कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहने के बाद अचानक भाऊ कल से किसी का फोन नही उठा रहे। कुछ कार्यकर्ता तो भाऊ को खुलेआम चेतावनी भी दे रहे कि अभी चुनाव में समय है भाऊ की कार्यकर्ताओं के प्रति बेरुखी उन्हें चुनावों में भारी पड़ सकती है।


